Skip to main content

Posts

'' करेंट अफ़ेयर्स 2023 ''

'' करेंट अफेयर्स 2023 '' 01.) कैप्टन फातिमा वसीम ने रचा इतिहास :- 11 दिसम्बर को सेना के फायर एन्ड फ्यूरी कोर ने बताया कि सियाचिन ग्लेशियर में सेना की ऑफ़रेशनल पोस्ट पर पहली बार महिला मेडिकल ऑफिसर कैप्टन फातिमा वसीम की तैनाती की गई है। उनकी पोस्टिंग 15 हजार 200 फीट की ऊंचाई पर होगी।  कैप्टन फातिमा वसीम ने सियाचिन बैटल स्कूल में ट्रेनिंग ली हैं।  फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स को आधिकारिक तौर पर 14वां कॉर्प्स कहा जाता है, जिसका हेडक्वार्टर लेह में हैं।  इनकी तैनाती चीन - पाकिस्तान की सीमाओं पर होती है।  02.)  गरबा को यूनेस्कों की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सूची में जोड़ा गया। गरबा के नृत्य रूप को हाल ही में संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन की मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत (आईसीएच) की प्रतिनिधि सूची में जोड़ा गया।  गरबा :- गरबा गुजरात, राजस्थान और मालवा प्रदेशों में प्रचलित एक लोक नृत्य है। इस लोकनृत्य का मूल उद्गम  गुजरात है। आजकल इसे पुरे देश में आधुनिक नृत्य कला में स्थान प्राप्त हो गया हैं। इस रूप में उसका कुछ परिष्कार हुआ हैं। फिर भी उसका लोकनृत्य

''विश्व धरोहर स्थल की सूची में शामिल करने कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान का भेजा प्रस्ताव ''

'' विश्व धरोहर स्थल की सूची में शामिल करने कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान का भेजा प्रस्ताव '' सोर्स दैनिक भास्कर  जैव - विविधता, प्राकृतिक सौन्दर्य, सारगर्भित गुफाओं, झरनों व जलप्रपातों के लिए देश में प्रसिद्ध कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन ( यूनेस्कों ) की विश्व धरोहर स्थल की सूची में शामिल करने का प्रस्ताव भेजा गयाहैं । प्रस्ताव कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान प्रबंधन की ओर से पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग भारत सरकार को प्रेषित किया गया हैं ।   प्रस्ताव में दावा किया गया हैं कि विश्व धरोहर स्थल की सूची में शामिल करने यूनेस्कों द्वारा स्थापित 10 मापदंड जिसमें जैव विविधता के लिए महत्वपूर्ण प्राकृतिक आवास, महत्वपूर्ण पारिस्थितिक और जैविक प्रक्रियों, असाधारण सार्वभौमिक मूल्य आदि को कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान पूरा करता है ।  जगदलपुर से 27 किलोमीटर दूर दक्षिण जगदलपुर एवं दरभा विकासखंड में लगभग दो सौ वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में विस्तारित इस वन क्षेत्र को 1982 में राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा दिया गया था । मनभावन तीरथगढ़ जलप्रपात

स्वदेशी हाई - स्पीड फ़्लाइंग विंग यूएवी सफल परीक्षण

स्वदेशी हाई - स्पीड फ़्लाइंग विंग यूएवी सफल परीक्षण  SOURCE ABP NEWS SOURCE DAINIK BHASKAR रक्षा और अनुसन्धान संगठन ( डीआरडीओ ) ने कर्नाटक के चित्रदुर्ग में एयरोनॉटिकल टेस्ट रेंज से शुक्रवार को स्वदेशी हाई - स्पीड फ़्लाइंग विंग यूएवी के उड़ान का सफल परीक्षण किया । टेललेस कोंफिगरेशन में इस उड़ान के साथ भारत उन देशों कि लिस्ट में शामिल हो गया हैं, जिन्होंने फ़्लाइंग विंग कोंफिगरेशन के नियंत्रण में महारत हासिल कर ली हैं ।  यह विमान 50 हजार फीट कि ऊंचाई से भी हमले को सफल बनाने में कारगर हैं । इससे पहले डीआरडीओ ने सतह से  सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल प्रलय का सफल परीक्षण किया था । इस मिसाइल कि रेंज 350-500 किलोमीटर हैं ।  यह 500-1000 किलोमीटर पेलोड ले जाने में सक्षम हैं ।  यह एलएसी और एलओसी पर तैनाती के लिए विकसित कि गई हैं । 

''COP 28''

'' COP 28 '' SOURCE DAINIK BHASKAR  हाल ही में दुबई में जलवायु परिवर्तन के विनाशकारी प्रभाव को रोकने के लिए कॉन्फ्रेंस ऑफ़ पार्टिज का 28वां संस्करण आयोजित किया गया।  ध्यातप्य है कि वर्ष 2023 पृथ्वी के इतिहास का सबसे गर्म वर्ष रहा हैं। इसलिए यह जरुरी था कि इस बैठक में जलवायु परिवर्तन को रोकने के लिए पेरिस समझौते में तय किये गए मानक को प्राप्त करने का प्रयास किया जाए।  इसी तथ्य को ध्यान में रखते हुए  COP 28 में निम्न तथ्यों को तय किया गया हैं :- 1.  लाॅस  एण्ड डैमेज फण्ड :- इसके तहत ऐसे देशों के लिए एक फण्ड की स्थापना की जाएगी जो जलवायु परिवर्तन का सामना कर रहे हैं।   इस फण्ड की मेजबानी  ''विश्व बैंक'' के द्वारा अगले चार वर्षों तक की जाएगी। इस फंड में सभी देशों को अपना स्वैच्छिक योगदान देना होगा। इस फंड में से कुछ विशिष्ट प्रतिशत अल्प विकसित देशों तथा लघु द्वीपीय विकाशील देशों के लिए रखा जायेगा।  2. ग्लोबल स्टॉक टेक की स्थापना वर्ष 2015 में आयोजित पेरिस सम्मेलन में किया गया था। यह जलवायु परिवर्तन को रोकने के लिए उठाए जा रहे कदमों की देखरेख करता हैं। 

3200 स्टार्टअप्स का घटता वैल्यूएशन

3200 स्टार्टअप्स का घटता वैल्यूएशन  SOURCE DAINIK BHASKAR,AAJ TAK  स्टार्टअप्स के लिए 2023 बेहद ख़राब रहा। फंडिंग संकट के बीच स्टार्टअप्स के वैल्यूएशन में गिरावट आने के साथ कई दिग्गज स्टार्टअप्स दिवालिया भी हो गए। ग्लोबल स्तर पर 19 % स्टार्टअप्स ने बेहद कम वैल्यूएशन पर पैसे जुटाए। इस साल अमरीका में 3200 स्टार्टअप्स दिवालिया हो गए, जिससे इसमें निवेश करने वाले निवेशकों के 27.2 अरब डॉलर यानी 2.25 लाख करोड़ रुपए डूब गए। कई स्टार्टअप्स ने तो दिवालिया होने से कुछ दिन पहले ही निवेशकों से राशि जुटाई। थी वीवर्क, वीव और कॉन्वॉय जैसे कई स्टार्टअप्स इस साल दिवालिया हो गए।  उल्लेखनीय है कि भारत का स्टार्टअप इकोसिस्टम दुनिया में अमेरिका और चीन के बाद तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है. लेकिन 2022 में मंदी, महंगाई के असर से घटी फंडिंग का प्रकोप भारतीय स्टार्टअप्स सेक्टर को भी झेलना पड़ा। इससे 2021 में भारत के स्टार्टअप्स को मिली 41 अरब डॉलर की फंडिंग 2022 में घटकर 26 अरब डॉलर रह गई। साल की आखिरी तिमाही यानी अक्टूबर - दिसम्बर में ये फंडिंग 2021 की आखिरी तिमाही के मुकाबले घटकर आधी रह गई।  दिव

जम्मू - कश्मीर तथा अनुच्छेद 370 : -सुप्रीम कोर्ट का फैसला

  जम्मू - कश्मीर तथा अनुच्छेद 370 : - सुप्रीम कोर्ट का  फैसला  source dainik bhaskr  जम्मू - कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने का केंद्र सरकार का फैसला बरकरार रहेगा। सुप्रीम कोर्ट की 5 जजों की संविधान पीठ ने सोमवार को कहा -आर्टिकल 370  अस्थायी प्रावधान था। संविधान के अनुच्छेद 1 और 370 से स्पष्ट है कि जम्मू और कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। भारतीय संविधान के सभी प्रावधान वहां लागू हो सकते हैं।  केंद्र ने 5 अगस्त 2019 को जम्मू -कश्मीर से 370 हटा दिया था। इसके 4 साल, 4 महीने और 6 दिन बाद आए फैसले में कोर्ट ने कहा, 'हम आर्टिकल 370 को निरस्त करने के लिए जारी राष्ट्रपति के आदेश को वैध मानते हैं। हम लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाने के फैसले की वैधता को भी बरकरार रखते हैं।' इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने राज्य में 30 सितम्बर 2024 तक विधानसभा चुनाव कराने के आदेश दिए।  केंद्र ने 5 अगस्त 2019 को 370 हटाया, इसके खिलाफ 23 याचिकाएं  मोदी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल में 5 अगस्त 2019 को आर्टिकल 370 ख़त्म क्र दिया था। साथ ही राज्य को 2 हिस्सों जम्मू - कश्मीर और लद्दाख में बाँट दिया था। इसके खिल

नोबेल पुरस्कार 2023

 नोबेल पुरस्कार 2023   वर्ष 2023 के नोबेल पुरस्कारों की घोषणा 2-9 अक्टूबर, 2023 के दौरान की गई, यह पुरस्कार - शांति, साहित्य, शरीर क्रिया विज्ञान/चिकित्सा, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान तथा अर्थशास्त्र के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए प्रतिवर्ष दिए जाते हैं।    अर्थशास्त्र के क्षेत्र का पुरस्कार मूलतः नोबेल पुरस्कारों में शामिल नहीं था. इसकी स्थापना स्वीडन के केंद्रीय बैंक द्वारा बाद में 1968 में की गई थी तथा नोबेल तुल्य इस  पुरस्कार को एल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में अर्थशास्त्र के क्षेत्र में स्वेरिग्स रिक्सबैंक पुरस्कार नाम से जाना जाता है.  नोबेल पुरस्कारों में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान व अर्थशास्त्र क्र क्षेत्र के पुरस्कार हेतु विजेता का चयन जहां स्टॉक होम स्थित रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ़ साइंसेस द्वारा किया जाता है.   साहित्य के क्षेत्र के पुरस्कार हेतु नोबेल स्वीडिश एकेडमी द्वारा, चिकित्सा विज्ञान के पुरस्कार हेतु कैरोलिंस्का इंस्टीट्यूट की नोबेल असेम्बली द्वारा तथा शांति के पुरस्कार हेतु ओस्लो स्थित नॉर्वे की नोबेल कमेटी द्वारा विजेता का चयन किया जाता है।  इन पुरस्कारों में च