Skip to main content

नोबेल पुरस्कार 2023

 नोबेल पुरस्कार 2023 




 वर्ष 2023 के नोबेल पुरस्कारों की घोषणा 2-9 अक्टूबर, 2023 के दौरान की गई, यह पुरस्कार - शांति, साहित्य, शरीर क्रिया विज्ञान/चिकित्सा, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान तथा अर्थशास्त्र के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए प्रतिवर्ष दिए जाते हैं। 

 अर्थशास्त्र के क्षेत्र का पुरस्कार मूलतः नोबेल पुरस्कारों में शामिल नहीं था. इसकी स्थापना स्वीडन के केंद्रीय बैंक द्वारा बाद में 1968 में की गई थी तथा नोबेल तुल्य इस  पुरस्कार को एल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में अर्थशास्त्र के क्षेत्र में स्वेरिग्स रिक्सबैंक पुरस्कार नाम से जाना जाता है. 

नोबेल पुरस्कारों में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान व अर्थशास्त्र क्र क्षेत्र के पुरस्कार हेतु विजेता का चयन जहां स्टॉक होम स्थित रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ़ साइंसेस द्वारा किया जाता है. 

 साहित्य के क्षेत्र के पुरस्कार हेतु नोबेल स्वीडिश एकेडमी द्वारा, चिकित्सा विज्ञान के पुरस्कार हेतु कैरोलिंस्का इंस्टीट्यूट की नोबेल असेम्बली द्वारा तथा शांति के पुरस्कार हेतु ओस्लो स्थित नॉर्वे की नोबेल कमेटी द्वारा विजेता का चयन किया जाता है। 

इन पुरस्कारों में चिकित्सा विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, साहित्य व अर्थशास्त्र के क्षेत्र के पुरस्कारों का वितरण 10 दिसम्बर को एल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि पर स्वीडन में स्टॉमहोम में किया गया, जबकि नोबेल शांति पुरस्कार 10 दिसम्बर को ही नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में दिया जाता है.

इन पुरस्कारों के तहत इस वर्ष देय पुरस्कार राशि 10 -10 मिलियन स्वीडिश क्रोनर (8 .881 लाख अमरीकी डॉलर लगभग रूपये 7 .25 करोड़ ) से बढ़ाकर 11 -11 मिलियन स्वीडिश क्रोनर (9 .86 -9 .86 लाख अमरीकी डॉलर/रूपये  8 .1 -8 .1 करोड़ ) कर दी गई है. इस वर्ष के यह पुरस्कार निम्नलिखित को दिए गए हैं - 

चिकित्सा/फिजियोलॉजी 







चिकित्सा अथवा फिजियोलॉजी के क्षेत्र का वर्ष 2023 का नोबेल पुरस्कार ड्रियू हंगरी मूल की अमरीकी बायो कैमिस्ट प्रो. कैटालिन कारिको (katalin kariko) व अमरीकी चिकित्सक व इम्यूनोलॉजिस्ट ड्रियू वीजमैन (drew weissman ) को संयुक्त रूप से प्रदान करने की घोषणा कैरोलिंस्का इंस्टीटयूट स्थित नोबेल असेम्बली ने 2 अक्टूबर, 2023 को की है।  इन्हें यह पुरस्कार न्यूक्लियोसाइड बेस मॉडिजिकेशंस  ( nucleoside base modifications ) के संबंध में इनके शोध, जिससे कोविड -19 के लिए प्रभावी mRNA वैक्सीन बनाने में मदद मिली, के लिए दिया गया है।  दोनों पुरस्कृत वैज्ञानिक अमरीका स्थित पेसिलवानिया यूनीवर्सिटी  से सम्बन्ध हैं. कैटालिन कारिको चिकित्सा के क्षेत्र का नोबेल जीतने वाली 13वीं महिला हैं। 

कैरोलिंस्का इंस्टीटयूट की विज्ञप्ति के अनुसार पुरस्कार की राशि 11 मिलियन स्वीडिश क्रोनर दोनों पुरस्कृत वैज्ञानिकों में समान रूप से विभाजित की जाएगी।

भौतिक विज्ञान 



भौतिक विज्ञान के क्षेत्र का इस वर्ष का नोबेल पुरस्कार तीन वैज्ञानिकों - अमरीका के पियरे  एगोस्टनी (pierre agostini ), जर्मनी के फेरेंक क्रॉस्ज (ferenc krausz ) तथा स्वीडन के एनी एल 'हुइलियर (anne L' huillier ) को संयुक्त रूप से प्रदान करने की घोषणा रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ़ साइंसेज (स्टॉकहोम ) ने 3 अक्टूबर, 2023 को की।  एकेडमी की विज्ञप्ति के अनुसार इन्हें यह पुरस्कार अणुओं एवं परमाणुओं में इलेक्ट्रॉन्स के सम्बन्ध में इनके अध्ययन एवं शोध के लिए दिया गया है। विज्ञप्ति के अनुसार इनके शोध ने 'एक्स्ट्रीमली शॉर्ट पल्सेज ऑफ़ लाइट ' के सृजन का प्रदर्शन किया है, जिसका इस्तेमाल इलेक्ट्रॉन्स को गति एवं ऊर्जा परिवर्तन के लिए किया जा सकता है।  इलेक्ट्रॉन्स का तीव्र गति को पकड़ना जहां पहले असंभव माना जाता था, वहीं इन तीनों की खोज से अब यह संभव हो पाया है। 

पुरस्कृत वैज्ञानिकों में पियरे एगोस्टनी अमरीका में ओहियो स्टेट यूनीवर्सिटी, कोलंबस से जहां सम्बन्ध है, फेरेन्क क्रॉस्ज जर्मनी के मैक्स प्लैंक इंस्टीटयूट ऑफ़ क्वांटम ऑप्टिक्स से तथा एनी एल 'हुइलियर लुंड यूनीवर्सिटी स्वीडन से सम्बन्ध हैं। नोबेल पुरस्कार की पूरी राशि तीनों वैज्ञानिकों को समान रूप से वितरित की जायगी। 


Comments

Popular posts from this blog

दंडकारण्य का पठार

दंडकारण्य का पठार दंडकारण्य का पठार  यह छत्तीसगढ़ के दक्षिण दिशा में है। यह छत्तीसगढ़ का सांस्कृतिक दृष्टि से सबसे अधिक समृद्ध प्रदेश है। इस क्षेत्र का क्षेत्रफ़ल 39060 वर्ग किलोमीटर है। यह छत्तीसगढ़ के कुल क्षेत्रफल का 28.91 प्रतिशत है। इस पठार  का विस्तार कांकेर ,कोंडागांव ,बस्तर ,बीजापुर ,नारायणपुर ,सुकमा जिला  तथा मोहला-मानपुर तहसील तक है।  इसका निर्माण धारवाड़ चट्टानों से हुआ है।  बीजापुर तथा सुकमा जिले में बस्तर के मैदान का विस्तार है। यहाँ की सबसे ऊँची चोटी नंदी राज (1210 मीटर ) है जो की बैलाडीला में स्थित है।   अपवाह तंत्र  यह गोदावरी अपवाह तंत्र का हिस्सा है। इसकी सबसे प्रमुख नदी इंद्रावती नदी है। इसकी लम्बाई 286 किलोमीटर है। इसका उद्गम मुंगेर पर्वत से होता है। यह भद्राचलम के समीप गोदावरी नदी में मिल जाती है। इसकी प्रमुख सहायक नदी नारंगी ,शंखनी -डंकिनी ,मुनगाबहार ,कांगेर आदि है।  वनस्पति  यहाँ उष्णकटिबंधीय आद्र पर्णपाती वन पाए जाते है। इस क्षेत्र में साल वृक्षों की बहुलता है इसलिए इसे साल वनो का द्वीप कहा जाता है। यहाँ उच्च स्तर के सैगोन वृक्ष पाए जाते है.कुरसेल घाटी(नारायणपुर ) मे

INDIAN PHILOSOPHY IN HINDI

भारतीय दर्शन  (INDIAN PHILOSOPHY)  भा रतीय दर्शन(INDIAN PHILOSOPHY)  दुनिया के अत्यंत प्राचीन दर्शनो में से एक है.इस दर्शन की उत्त्पति के पीछे उस स्तर को प्राप्त करने की आस है  जिस स्तर पर व्यक्ति दुखो से मुक्त होकर अनंत आंनद की प्राप्ति करता है.इस दर्शन का मुख्य उद्देश्य जीवन से दुखो को समाप्त कर मोक्ष की प्राप्ति करना है. इस लेख में निम्न बिन्दुओ पर चर्चा करेंगे - भारतीय दर्शन की उत्पत्ति  भारतीय दर्शन की विशेषताएं  भारतीय दर्शन के प्रकार  भारतीय दर्शन क्या निराशावादी है? निष्कर्ष  भारतीय दर्शन की उत्पत्ति (ORIGIN OF INDIAN PHILOSOPHY) भारतीय दर्शन  की उत्पत्ति वेदो से हुई है.इन वेदो की संख्या 4 है.ऋग्वेद ,यजुर्वेद ,सामवेद तथा अथर्ववेद। वेद को ईश्वर की वाणी कहा जाता है। इसलिए वेद को परम सत्य मानकर आस्तिक दर्शन ने प्रमाण के रूप में स्वीकार किया है अर्थात वेदो की बातो को ही इन दर्शनों के द्वारा सत्य माना जाता है.प्रत्येक वेद के तीन अंग है मंत्र ,ब्राम्हण तथा उपनिषद। संहिंता मंत्रो के संकलन को कहा जाता है। ब्राम्हण में कमर्काण्ड की समीक्षा की गयी है.उपनिषद

छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य

छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य इतिहास से प्राप्त साक्ष्यों से यह ज्ञात होता है कि मानव जीवन में नृत्य का महत्व आदिकाल से है, जो मात्र मनोरंजन  का साधन ना होकर अंतरिम उल्लास का प्रतीक है । भारत सम्पूर्ण विश्व में अपनी विशिष्ट संस्कृति हेतु विख्यात है। छत्तीसगढ़ भारत का अभिन्न अंग होने के साथ ही कलाओ का घर है जिसे विभिन्न कला प्रेमियों ने व्यापक रूप देकर इस धरा को विशिष्ट कलाओं से समृद्ध कर दिया है। इन लोक कलाओ में लोकनृत्य जनमानस के अंतरंग में उत्पन्न होने वाले उल्लास का सूचक है । जब मनुष्य को सुख की प्राप्ति होती है तो उसका अंतर्मन  उस उल्लास से तरंगित  हो उठता है ,और फिर यही उल्लास मानव के विभिन्न अंगों द्वारा संचालित होकर  नृत्य का रूप धारण करता है। किसी क्षेत्र विशेष का लोकनृत्य केवल हर्षोउल्लास  का परिचायक न होकर उस क्षेत्र के परम्परा  व संस्कृति का क्रियात्मक चित्रण होता है, जो स्व्यमेव  एक विशिष्ट परिचय समाहित किए होता  है। छत्तीसगढ़ में नृत्य की विभिन्न विधाएं है जो विभिन्न अवसरों पर किए जाते है। यहां हम निम्न नृत्य विधाओं पर चर्चा करेंगे :-  1. पंथी नृत्य 2. चंदैनी न