Skip to main content

वैनेडियम एक दुर्लभ धातु

वैनेडियम क्या है?
वैनेडियम(vanadium), स्टील और टाइटेनियम(steel and titanium) को मजबूत करने में इस्तेमाल किया जाने वाला उच्च मूल्य का धातु है। यह कठोर व सिल्वर-ग्रे (धूसर) रंग की धातु है। इसमें अघातवर्धनीयता (Malleability) का गुण पाया जाता है। इस धातु की परमाणु संख्या (atomic number) 23 है।

वैनेडियम कहां पाया जाता हैं?
विश्व का 17% वनेडियम तीन देशों - चीन, रूस और दक्षिण अफ़्रीका में खनिजों से निकाला जाता है और इसका दुनिया-भर का वार्षिक उत्पादन लगभग 80,000 टन है।

वैनेडियम का रंग
वैनेडियम (वी), रासायनिक तत्व, आवर्त सारणी के समूह 5 (वीबी) की चांदी जैसी सफेद नरम धातु। यह हाई-स्पीड टूल स्टील, हाई-स्ट्रेंथ लो-अलॉय स्टील और पहनने के लिए प्रतिरोधी कच्चा लोहा के लिए स्टील और लोहे के साथ मिश्रित है।

वैनेडियम का उपयोग एवं गुण 
एक चांदी जैसी धातु जो संक्षारण प्रतिरोधी होती है । उत्पादित वैनेडियम का लगभग 80% स्टील एडिटिव के रूप में उपयोग किया जाता है। वैनेडियम-स्टील मिश्र धातुएँ बहुत सख्त होती हैं और कवच प्लेट, एक्सल, उपकरण, पिस्टन रॉड और क्रैंकशाफ्ट के लिए उपयोग की जाती हैं।
स्टील व टाइटेनियम को मजबूती प्रदान करने में,



भारत में प्राप्त स्थल
चर्चा में क्यों?
हाल ही में भारत के अरुणाचल प्रदेश में वैनेडियम (vanadium) धातु के प्रचुर रूप में उपस्थित होने की संभावना व्यक्त की गई है।
प्रमुख बिन्दु
हाल ही में भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (Geological Survey of India -GSI) द्वारा किए जा रहे अन्वेषण में भारत के पूर्वी हिमालयी राज्य ‘अरुणाचल प्रदेश’ में वैनेडियम(vanadium) धातु के भंडार होने की संभावना व्यक्त की गई है।
इस प्रकार अरुणाचल प्रदेश में जलविद्युत ऊर्जा के उत्पादन की भारी संभावनाओं के अलावा वैनेडियम धातु का भी काफी मात्रा में उत्पादन हो सकता है।
वैनेडियम से बनी मिश्र धातु (यथा-स्टील आदि) अत्यधिक तापमान और वातावरण में टिकाऊ होते हैं और इनमें जल्दी जंग भी नहीं लगती है। इसके अतिरिक्त, यह मिश्र धातु की टेन्साइल स्ट्रेंथ(tensile strength) भी बढ़ा देता है।
पूरी दुनिया में चीन में वैनेडियम के सबसे अधिक भंडार पाये जाते हैं।
भारत, वैनेडियम धातु का एक बड़ा उपभोक्ता देश है। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत ने 2017 में दुनिया भर में उत्पादित लगभग 84,000 मीट्रिक टन वैनेडियम का 4% का उपभोग किया था।

Comments

Popular posts from this blog

दंडकारण्य का पठार

दंडकारण्य का पठार दंडकारण्य का पठार  यह छत्तीसगढ़ के दक्षिण दिशा में है। यह छत्तीसगढ़ का सांस्कृतिक दृष्टि से सबसे अधिक समृद्ध प्रदेश है। इस क्षेत्र का क्षेत्रफ़ल 39060 वर्ग किलोमीटर है। यह छत्तीसगढ़ के कुल क्षेत्रफल का 28.91 प्रतिशत है। इस पठार  का विस्तार कांकेर ,कोंडागांव ,बस्तर ,बीजापुर ,नारायणपुर ,सुकमा जिला  तथा मोहला-मानपुर तहसील तक है।  इसका निर्माण धारवाड़ चट्टानों से हुआ है।  बीजापुर तथा सुकमा जिले में बस्तर के मैदान का विस्तार है। यहाँ की सबसे ऊँची चोटी नंदी राज (1210 मीटर ) है जो की बैलाडीला में स्थित है।   अपवाह तंत्र  यह गोदावरी अपवाह तंत्र का हिस्सा है। इसकी सबसे प्रमुख नदी इंद्रावती नदी है। इसकी लम्बाई 286 किलोमीटर है। इसका उद्गम मुंगेर पर्वत से होता है। यह भद्राचलम के समीप गोदावरी नदी में मिल जाती है। इसकी प्रमुख सहायक नदी नारंगी ,शंखनी -डंकिनी ,मुनगाबहार ,कांगेर आदि है।  वनस्पति  यहाँ उष्णकटिबंधीय आद्र पर्णपाती वन पाए जाते है। इस क्षेत्र में साल वृक्षों की बहुलता है इसलिए इसे साल वनो का द्वीप कहा जाता है। यहाँ उच्च स्तर के सैगोन वृक्ष पाए जाते है.कुरसेल घाटी(नारायणपुर ) मे

INDIAN PHILOSOPHY IN HINDI

भारतीय दर्शन  (INDIAN PHILOSOPHY)  भा रतीय दर्शन(INDIAN PHILOSOPHY)  दुनिया के अत्यंत प्राचीन दर्शनो में से एक है.इस दर्शन की उत्त्पति के पीछे उस स्तर को प्राप्त करने की आस है  जिस स्तर पर व्यक्ति दुखो से मुक्त होकर अनंत आंनद की प्राप्ति करता है.इस दर्शन का मुख्य उद्देश्य जीवन से दुखो को समाप्त कर मोक्ष की प्राप्ति करना है. इस लेख में निम्न बिन्दुओ पर चर्चा करेंगे - भारतीय दर्शन की उत्पत्ति  भारतीय दर्शन की विशेषताएं  भारतीय दर्शन के प्रकार  भारतीय दर्शन क्या निराशावादी है? निष्कर्ष  भारतीय दर्शन की उत्पत्ति (ORIGIN OF INDIAN PHILOSOPHY) भारतीय दर्शन  की उत्पत्ति वेदो से हुई है.इन वेदो की संख्या 4 है.ऋग्वेद ,यजुर्वेद ,सामवेद तथा अथर्ववेद। वेद को ईश्वर की वाणी कहा जाता है। इसलिए वेद को परम सत्य मानकर आस्तिक दर्शन ने प्रमाण के रूप में स्वीकार किया है अर्थात वेदो की बातो को ही इन दर्शनों के द्वारा सत्य माना जाता है.प्रत्येक वेद के तीन अंग है मंत्र ,ब्राम्हण तथा उपनिषद। संहिंता मंत्रो के संकलन को कहा जाता है। ब्राम्हण में कमर्काण्ड की समीक्षा की गयी है.उपनिषद

छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य

छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य इतिहास से प्राप्त साक्ष्यों से यह ज्ञात होता है कि मानव जीवन में नृत्य का महत्व आदिकाल से है, जो मात्र मनोरंजन  का साधन ना होकर अंतरिम उल्लास का प्रतीक है । भारत सम्पूर्ण विश्व में अपनी विशिष्ट संस्कृति हेतु विख्यात है। छत्तीसगढ़ भारत का अभिन्न अंग होने के साथ ही कलाओ का घर है जिसे विभिन्न कला प्रेमियों ने व्यापक रूप देकर इस धरा को विशिष्ट कलाओं से समृद्ध कर दिया है। इन लोक कलाओ में लोकनृत्य जनमानस के अंतरंग में उत्पन्न होने वाले उल्लास का सूचक है । जब मनुष्य को सुख की प्राप्ति होती है तो उसका अंतर्मन  उस उल्लास से तरंगित  हो उठता है ,और फिर यही उल्लास मानव के विभिन्न अंगों द्वारा संचालित होकर  नृत्य का रूप धारण करता है। किसी क्षेत्र विशेष का लोकनृत्य केवल हर्षोउल्लास  का परिचायक न होकर उस क्षेत्र के परम्परा  व संस्कृति का क्रियात्मक चित्रण होता है, जो स्व्यमेव  एक विशिष्ट परिचय समाहित किए होता  है। छत्तीसगढ़ में नृत्य की विभिन्न विधाएं है जो विभिन्न अवसरों पर किए जाते है। यहां हम निम्न नृत्य विधाओं पर चर्चा करेंगे :-  1. पंथी नृत्य 2. चंदैनी न