Skip to main content

Posts

Showing posts from 2023

'' करेंट अफ़ेयर्स 2023 ''

'' करेंट अफेयर्स 2023 '' 01.) कैप्टन फातिमा वसीम ने रचा इतिहास :- 11 दिसम्बर को सेना के फायर एन्ड फ्यूरी कोर ने बताया कि सियाचिन ग्लेशियर में सेना की ऑफ़रेशनल पोस्ट पर पहली बार महिला मेडिकल ऑफिसर कैप्टन फातिमा वसीम की तैनाती की गई है। उनकी पोस्टिंग 15 हजार 200 फीट की ऊंचाई पर होगी।  कैप्टन फातिमा वसीम ने सियाचिन बैटल स्कूल में ट्रेनिंग ली हैं।  फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स को आधिकारिक तौर पर 14वां कॉर्प्स कहा जाता है, जिसका हेडक्वार्टर लेह में हैं।  इनकी तैनाती चीन - पाकिस्तान की सीमाओं पर होती है।  02.)  गरबा को यूनेस्कों की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सूची में जोड़ा गया। गरबा के नृत्य रूप को हाल ही में संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन की मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत (आईसीएच) की प्रतिनिधि सूची में जोड़ा गया।  गरबा :- गरबा गुजरात, राजस्थान और मालवा प्रदेशों में प्रचलित एक लोक नृत्य है। इस लोकनृत्य का मूल उद्गम  गुजरात है। आजकल इसे पुरे देश में आधुनिक नृत्य कला में स्थान प्राप्त हो गया हैं। इस रूप में उसका कुछ परिष्कार हुआ हैं। फिर भी उसका लोकनृत्य

''विश्व धरोहर स्थल की सूची में शामिल करने कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान का भेजा प्रस्ताव ''

'' विश्व धरोहर स्थल की सूची में शामिल करने कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान का भेजा प्रस्ताव '' सोर्स दैनिक भास्कर  जैव - विविधता, प्राकृतिक सौन्दर्य, सारगर्भित गुफाओं, झरनों व जलप्रपातों के लिए देश में प्रसिद्ध कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन ( यूनेस्कों ) की विश्व धरोहर स्थल की सूची में शामिल करने का प्रस्ताव भेजा गयाहैं । प्रस्ताव कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान प्रबंधन की ओर से पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग भारत सरकार को प्रेषित किया गया हैं ।   प्रस्ताव में दावा किया गया हैं कि विश्व धरोहर स्थल की सूची में शामिल करने यूनेस्कों द्वारा स्थापित 10 मापदंड जिसमें जैव विविधता के लिए महत्वपूर्ण प्राकृतिक आवास, महत्वपूर्ण पारिस्थितिक और जैविक प्रक्रियों, असाधारण सार्वभौमिक मूल्य आदि को कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान पूरा करता है ।  जगदलपुर से 27 किलोमीटर दूर दक्षिण जगदलपुर एवं दरभा विकासखंड में लगभग दो सौ वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में विस्तारित इस वन क्षेत्र को 1982 में राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा दिया गया था । मनभावन तीरथगढ़ जलप्रपात

स्वदेशी हाई - स्पीड फ़्लाइंग विंग यूएवी सफल परीक्षण

स्वदेशी हाई - स्पीड फ़्लाइंग विंग यूएवी सफल परीक्षण  SOURCE ABP NEWS SOURCE DAINIK BHASKAR रक्षा और अनुसन्धान संगठन ( डीआरडीओ ) ने कर्नाटक के चित्रदुर्ग में एयरोनॉटिकल टेस्ट रेंज से शुक्रवार को स्वदेशी हाई - स्पीड फ़्लाइंग विंग यूएवी के उड़ान का सफल परीक्षण किया । टेललेस कोंफिगरेशन में इस उड़ान के साथ भारत उन देशों कि लिस्ट में शामिल हो गया हैं, जिन्होंने फ़्लाइंग विंग कोंफिगरेशन के नियंत्रण में महारत हासिल कर ली हैं ।  यह विमान 50 हजार फीट कि ऊंचाई से भी हमले को सफल बनाने में कारगर हैं । इससे पहले डीआरडीओ ने सतह से  सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल प्रलय का सफल परीक्षण किया था । इस मिसाइल कि रेंज 350-500 किलोमीटर हैं ।  यह 500-1000 किलोमीटर पेलोड ले जाने में सक्षम हैं ।  यह एलएसी और एलओसी पर तैनाती के लिए विकसित कि गई हैं । 

''COP 28''

'' COP 28 '' SOURCE DAINIK BHASKAR  हाल ही में दुबई में जलवायु परिवर्तन के विनाशकारी प्रभाव को रोकने के लिए कॉन्फ्रेंस ऑफ़ पार्टिज का 28वां संस्करण आयोजित किया गया।  ध्यातप्य है कि वर्ष 2023 पृथ्वी के इतिहास का सबसे गर्म वर्ष रहा हैं। इसलिए यह जरुरी था कि इस बैठक में जलवायु परिवर्तन को रोकने के लिए पेरिस समझौते में तय किये गए मानक को प्राप्त करने का प्रयास किया जाए।  इसी तथ्य को ध्यान में रखते हुए  COP 28 में निम्न तथ्यों को तय किया गया हैं :- 1.  लाॅस  एण्ड डैमेज फण्ड :- इसके तहत ऐसे देशों के लिए एक फण्ड की स्थापना की जाएगी जो जलवायु परिवर्तन का सामना कर रहे हैं।   इस फण्ड की मेजबानी  ''विश्व बैंक'' के द्वारा अगले चार वर्षों तक की जाएगी। इस फंड में सभी देशों को अपना स्वैच्छिक योगदान देना होगा। इस फंड में से कुछ विशिष्ट प्रतिशत अल्प विकसित देशों तथा लघु द्वीपीय विकाशील देशों के लिए रखा जायेगा।  2. ग्लोबल स्टॉक टेक की स्थापना वर्ष 2015 में आयोजित पेरिस सम्मेलन में किया गया था। यह जलवायु परिवर्तन को रोकने के लिए उठाए जा रहे कदमों की देखरेख करता हैं। 

3200 स्टार्टअप्स का घटता वैल्यूएशन

3200 स्टार्टअप्स का घटता वैल्यूएशन  SOURCE DAINIK BHASKAR,AAJ TAK  स्टार्टअप्स के लिए 2023 बेहद ख़राब रहा। फंडिंग संकट के बीच स्टार्टअप्स के वैल्यूएशन में गिरावट आने के साथ कई दिग्गज स्टार्टअप्स दिवालिया भी हो गए। ग्लोबल स्तर पर 19 % स्टार्टअप्स ने बेहद कम वैल्यूएशन पर पैसे जुटाए। इस साल अमरीका में 3200 स्टार्टअप्स दिवालिया हो गए, जिससे इसमें निवेश करने वाले निवेशकों के 27.2 अरब डॉलर यानी 2.25 लाख करोड़ रुपए डूब गए। कई स्टार्टअप्स ने तो दिवालिया होने से कुछ दिन पहले ही निवेशकों से राशि जुटाई। थी वीवर्क, वीव और कॉन्वॉय जैसे कई स्टार्टअप्स इस साल दिवालिया हो गए।  उल्लेखनीय है कि भारत का स्टार्टअप इकोसिस्टम दुनिया में अमेरिका और चीन के बाद तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है. लेकिन 2022 में मंदी, महंगाई के असर से घटी फंडिंग का प्रकोप भारतीय स्टार्टअप्स सेक्टर को भी झेलना पड़ा। इससे 2021 में भारत के स्टार्टअप्स को मिली 41 अरब डॉलर की फंडिंग 2022 में घटकर 26 अरब डॉलर रह गई। साल की आखिरी तिमाही यानी अक्टूबर - दिसम्बर में ये फंडिंग 2021 की आखिरी तिमाही के मुकाबले घटकर आधी रह गई।  दिव

जम्मू - कश्मीर तथा अनुच्छेद 370 : -सुप्रीम कोर्ट का फैसला

  जम्मू - कश्मीर तथा अनुच्छेद 370 : - सुप्रीम कोर्ट का  फैसला  source dainik bhaskr  जम्मू - कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने का केंद्र सरकार का फैसला बरकरार रहेगा। सुप्रीम कोर्ट की 5 जजों की संविधान पीठ ने सोमवार को कहा -आर्टिकल 370  अस्थायी प्रावधान था। संविधान के अनुच्छेद 1 और 370 से स्पष्ट है कि जम्मू और कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। भारतीय संविधान के सभी प्रावधान वहां लागू हो सकते हैं।  केंद्र ने 5 अगस्त 2019 को जम्मू -कश्मीर से 370 हटा दिया था। इसके 4 साल, 4 महीने और 6 दिन बाद आए फैसले में कोर्ट ने कहा, 'हम आर्टिकल 370 को निरस्त करने के लिए जारी राष्ट्रपति के आदेश को वैध मानते हैं। हम लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाने के फैसले की वैधता को भी बरकरार रखते हैं।' इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने राज्य में 30 सितम्बर 2024 तक विधानसभा चुनाव कराने के आदेश दिए।  केंद्र ने 5 अगस्त 2019 को 370 हटाया, इसके खिलाफ 23 याचिकाएं  मोदी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल में 5 अगस्त 2019 को आर्टिकल 370 ख़त्म क्र दिया था। साथ ही राज्य को 2 हिस्सों जम्मू - कश्मीर और लद्दाख में बाँट दिया था। इसके खिल

नोबेल पुरस्कार 2023

 नोबेल पुरस्कार 2023   वर्ष 2023 के नोबेल पुरस्कारों की घोषणा 2-9 अक्टूबर, 2023 के दौरान की गई, यह पुरस्कार - शांति, साहित्य, शरीर क्रिया विज्ञान/चिकित्सा, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान तथा अर्थशास्त्र के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए प्रतिवर्ष दिए जाते हैं।    अर्थशास्त्र के क्षेत्र का पुरस्कार मूलतः नोबेल पुरस्कारों में शामिल नहीं था. इसकी स्थापना स्वीडन के केंद्रीय बैंक द्वारा बाद में 1968 में की गई थी तथा नोबेल तुल्य इस  पुरस्कार को एल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में अर्थशास्त्र के क्षेत्र में स्वेरिग्स रिक्सबैंक पुरस्कार नाम से जाना जाता है.  नोबेल पुरस्कारों में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान व अर्थशास्त्र क्र क्षेत्र के पुरस्कार हेतु विजेता का चयन जहां स्टॉक होम स्थित रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ़ साइंसेस द्वारा किया जाता है.   साहित्य के क्षेत्र के पुरस्कार हेतु नोबेल स्वीडिश एकेडमी द्वारा, चिकित्सा विज्ञान के पुरस्कार हेतु कैरोलिंस्का इंस्टीट्यूट की नोबेल असेम्बली द्वारा तथा शांति के पुरस्कार हेतु ओस्लो स्थित नॉर्वे की नोबेल कमेटी द्वारा विजेता का चयन किया जाता है।  इन पुरस्कारों में च

तटीय पर्यटन

तटीय पर्यटन  SOURCE DAINIK BHASKAR गुजरात जल्द ही कोस्टल टूरिज्म का हब बन कर  उभरेगा। दरअसल ,राज्य में करीब 1600 किमी. लंबे तट क्षेत्र के समानांतर कोस्टल हाइवे बनेगा। 1630 किमी. कोस्टल हाइवे की यह अतिमहत्वाकांक्षी परियोजना तीन चरण में आकार लेगी। दक्षिण  गुजरात में 45 किमी. की पट्टी पर निर्माण कार्य शुरू किया गया है, जो कि परियोजना का लगभग 10 % हिस्सा है। उमरगाम (दक्षिण  गुजरात )-नारायण सरोवर (कच्छ) तक इस हाइवे का निर्माण कार्य लोकसभा चुनावों के बाद रफ्तार पकड़ेगा। इसके आकार लेने पर दक्षिण गुजरात से कच्छ-सौराष्ट्र अंचल की दुरी कम हो जाएगी-परिवहन सुगम। राज्य के 15 तटवर्ती जिलों से गुजरने वाले इस हाइवे की चौड़ाई 5 नहीं अपितु 10 मीटर होगी।  composed by - yachana sinha 

रैट माइनर्स कौन है और इस शब्द की शुरुआत कब हुई ?

 रैट माइनर्स कौन है और इस शब्द की शुरुआत कब हुई ?  source dainik bhaskar  नॉर्दन - ईस्टर्न हिल्स यूनिवर्सिटी, शिलांग में एनवायरन्मेंटल स्टडी विभाग के HOD रहे ओमप्रकाश सिंह बताते है कि रैट माइनर्स शब्द का मतलब छोटी-छोटी सुरंगों में घुसकर कोयला निकालने वालों से है।  सबसे ज्यादा मेघालय में रैट माइनिंग करने वाले लोग रहते है। जहां तक मुझे पता है कि भारत में रैट माइनर्स शब्द का चलन भी मेघालय से ही हुआ हैं।  दरअसल मेघालय की कोयला खदानों में छोटा होल बनाकर खुदाई की जाती है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि यहां कोयले की लेयर तीन से चार फीट यानी बेहद पतली होती है। कोल माइनर्स सीधे लेयर तक जाने के लिए छोटे-छोटे होल बनाते हैं।  ये होल इतने छोटे होते हैं कि इनमें सीधा बैठा भी नहीं जा सकता। इसमें घुटनों के बल पहुंचते हैं और कोयला खोदते हैं। खुदाई की यह प्रोसेस चूहे के बिल खोदने जैसी है। इस कारण से इन्हें रैट होल माइनर्स कहते हैं।  composed by - yachana sinha 

बिहार विशेष राज्य का दर्जा क्यों मांग रहा है ?

बिहार विशेष राज्य का दर्जा क्यों मांग रहा है ? Source THE HINDU  हाल ही में बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा प्रदान करने की अपील केंद्र सरकार से की है I  इस लेख में हम चर्चा करेंगे की विशेष राज्य क्या होता है और बिहार इसकी मांग क्यों कर रहा है.  विशेष श्रेणी का दर्जा क्या है ? यह भौगोलिक या सामाजिक- आर्थिक नुकसान का सामना करने वाले राज्यों के विकास में सहायता के लिए केंद्र द्वारा दिया गया एक वर्गीकरण है। एससीएस को 1996   में पांचवें वित्त आयोग ( एफसी ) की सिफारिश पर पेश किया गया था।  पांच कारक जैसे :-(i) पहाड़ी और कठिन इलाका  (ii) कम जनसंख्या घनत्व और /या जनजातीय आबादी का बड़ा हिस्सा  (iii) अंतर्राष्टीय सीमाओं के साथ रणनीतिक स्थान  (iv) आर्थिक और ढांचागत पिछड़ापन और (v) एससीएस देने से पहले राज्य वित्त की गैर-व्यवहार्य प्रकृति पर विचार किया जाता है। 1969 में तीन राज्यों - जम्मू और कश्मीर, असम और नागालैंड को एससीएस प्रदान किया गया।  इसके बाद, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, सिक्किम, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड सहित आठ और राज्यों को पूर

गुजरात मे शेरों का नया घर

  गुजरात मे शेरों का नया घर  Source India Today गुजरात मे एक और वन्यजीव सफारी पार्क की घोषणा के साथ वन्यजीवन पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है. नया सफारी पार्क गिर वन्यजीव अभ्यारण्य से करीब 50 किलोमीटर दक्षिणपूर्व में गिर सोमनाथ जिले के उना तालुका के तटीय गांव नलिया -मांडवी में होगा. उना केंद्र शासित प्रदेश दीव के करीब लोकप्रिय पर्यटन क्षेत्र है. कुल 674 से ज्यादा की आबादी में से कुछ शेरों के परिवारों ने उना के वन क्षेत्रों और अर्ध -वन क्षेत्रों को अपना घर बनाया है. उना का वन्यजीव पार्क करीब 475 एकड़ इलाके में होगा.  दक्षिण सौराष्ट्र हाल के दशकों में बंदरगाह की अगुआई में औद्योगिक विकास के दौर से गुजर रहा है. भावनगर और पोरबंदर के बीच सात बंदरगाह हैं, जिनमें से अमरेली जिले में स्थित पीपावाव और जाफराबाद सबसे बड़े हैं जबकि छोटे बंदरगाह और पतन भी विस्तार के लिए तैयार है. तेजी से फैलता रेल और सड़कों का जाल भी चुनौतियां पेश कर रहा है. बीते एक साल में 36 अलग -अलग घटनाओं में 106 शेर अमरेली और पीपावाव के बीच रेलवे लाइनों पर पाए गए. फील्ड स्टाफ ने उन्हें भगा दिया. तो भी पिछले आठ साल में दर्जन भर से ज्

भारत पर बढ़ता प्रदुषण का बोझ

  भारत पर बढ़ता प्रदुषण का बोझ  प्रति वर्ष की तरह इस बार भी दिल्ली तथा उत्तर भारत के बहुत सारे शहर प्रदूषण की चपेट में है। इस प्रदूषण की वजह से भारत को जान तथा माल का भारी नुकसान हो रहा है। वर्तमान में भारत की राजधानी दिल्ली दुनिया की सबसे अधिक प्रदूषित शहर है।  सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर के अनुसार वायु प्रदूषण के कारण भारत की जीडीपी के 5 .4 % के बराबर यानि 150 अरब डॉलर का आर्थिक बोझ देश पर पड़ रहा है। इसी तरह विश्व बैंक के अनुसार प्रदूषण की वजह से घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर से साल दर साल लगभग 0 .56 फीसदी की कमी आ सकती है।  प्रदूषण की वजह से भारत में प्रति वर्ष 16 लाख से अधिक लोगों की मौत हो जाती है। आईसीएमआर के महानिदेशक  बलराम भार्गव ने बताया है कि इस अध्ययन के नतीजे बताते है कि वायु प्रदूषण फेंफड़ों से जुड़ी बीमारियों के चालीस फीसदी मामलों के लिए जिम्मेदार है. वहीं ,इस्केमिक हार्ट डिजीज ,स्ट्रोक ,डायबिटीज और समय से पहले पैदा होने वाले नवजात बच्चों की मौत के लिए वायु प्रदूषण 60 फीसदी तक जिम्मेदार है।  भारत पर इस तरह होगा असर अगर जीडीपी की गणना में शामिल वस्तुओं एवं सेवाओं

तारीख पे तारीख -भारत में लंबित मुकदमों के संदर्भ में

 तारीख पे तारीख -भारत में लंबित मुकदमों के संदर्भ में   बहुत साल पहले भारत में एक फिल्म रिलीज हुई थी ''दामिनी ' ' इस फिल्म में एक प्रसिद्व संवाद 'तारीख पे तारीख' के माध्यम से कोर्ट में किसी मुकदमें के सुनवाई के दौरान वकीलों के द्वारा मुकदमों को लटकानें के प्रकिया को प्रदर्शित किया गया था ।  इस संवाद को हल ही में उच्चतम न्यायलय के  मुख्य न्यायधीश ने वकीलों के द्वारा मुकदमों की सुनवाई को लंबित किये जाने के संदर्भ में फिर से याद किया है तथा वकीलों से इस बात का अनुरोध किया है की वे अनावश्यक रूप से मुकदमें की सुनवाई को लंबित न करे। उन्होंने कहा की सितम्बर 23 से अक्टूबर 23 के बीच 3688 मामलों में सुनवाई टालने का आग्रह आ चुका है।  उल्लेखनीय है कि देश के विभिन्न अदालतों में अभी 4 .44  करोड़ से ज्यादा केस लंबित है। इनमें से आधे यानी 2,07,77,421  मामलें पुलिस वकील और अदालतों ने खुद ही अटका रखे है। नेशनल ज्यूडिशियल डेटा ग्रिड से मिली जानकारी के अनुसार सुप्रीमकोर्ट ने 1825 , हाईकोर्ट ने 1 लाख 4 हजार 346 और अन्य अदालतों ने 30 लाख 99 हजार   918 केसों पर स्टे लगा

भारतीयों का अमीर देशों में बसने का बढ़ता ट्रैंड

भारतीयों का अमीर देशों में बसने का बढ़ता ट्रैंड  पिछले कुछ वर्षो से भारतीयों का विदेशो में बसने का ट्रैंड लगातार बढ़ता जा रहा है। इस तथ्य की पुष्टि हाल में प्रकाशित ओईसीडी इंटरनेशनल माइग्रेशन २०२३ की रिपोर्ट से होता है। इसके अनुसार वर्ष २०२१ में 407000 भारतीयों ने दुनिया के ३८ सबसे अमीर देशों की और रुख किया है। यह संख्या इसके पिछले वर्ष अर्थात वर्ष 2020 की तुलना मे 86 प्रतिशत अधिक है। इस वर्ष(वर्ष 2020 ) लगभग 2.2 लाख भारतीयों ने अमीर देशों की और रुख किया था ।  वर्ष 2021 मे गए 407000 भारतीयों मे से लगभग 1.3 लाख भारतीयों को विभिन्न देशों की नागरिकता भी प्राप्त हो गयी है । सबसे अधिक लगभग 56000 लोगों को अमेरिका की नागरिकता ,लगभग 24000 हजार लोगों को Austrelia तथा 21000 लोगों को कनाडा की नागरिकता प्राप्त भी हो गयी है।  आखिर इतनी बड़ी संख्या मे लोग भारत को छोड़कर अमीर देशों की और रुख क्यों कर रहे है ? निम्न वजहों से अमीर लोग उपरोक्त देशों की नागरिकता ले रहे है - राजनीतिक स्थिरता ।  कम टैक्स ।  निवेश के अधिक मौके ।  शिक्षा तथा हेल्थ की सेक्टर का अधिक गुणवत्ता पूर्ण होना ।  व्यक्तिगत स्वतंत्रता को

महिला आरक्षण विधयेक 2023

 महिला आरक्षण विधयेक 2023    हाल ही में हमारे देश की संसद ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित किया। इस अधिनियम के द्वारा अब महिलाओं को लोकसभा,राज्य विधानसभा तथा दिल्ली विधानसभा  में 33 प्रतिशत आरक्षण प्राप्त होगा। हालांकि, इस अधिनियम के प्रावधान जनगणना के पश्चात होने वाले परिसीमन के बाद लागू होगा।  वर्तमान में भारत के संसद के लोकसभा में 82 (15.2 %) तथा राज्यसभा में 31 (13 %) महिलाएँ है। इस अधिनियम के लागू होने के बाद हमारे देश के संसद के लोकसभा में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ जाएगा। उल्लेखनीय है की अभी हमारे पड़ोसी देश बांग्लादेश के संसद में 21 % तथा पाकिस्तान के संसद में २० प्रतिशत महिला संसद है। इसी तरह दुनिया के सबसे ज्यादा महिला सांसद वाला देश रवांडा (61% ),क्यूबा (53 %) तथा निकारगुआ (51 %) हुआ।   महिला आरक्षण को लागू करने के लिए संविधान में 128 वा संशोधन किया गया है। इस संशोधन के द्वारा संविधान में अनुच्छेद 330 अ जोड़ा जाएगा।  विधेयक में प्रावधान किया गया कि महिलाओं के लिये आरक्षित सीटें राज्यों या केंद्रशासित प्रदेशों में विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में रोटेशन द्वारा आवंटित की जा सकती ह

ऑस्कर में चयनित भारतीय फिल्म: "एवरीवन इज ए हीरो"

हिंदी सिनेमा के लिए यह किसी खुशखबरी से कम नहीं है। मलयालम फिल्म '2018: एवरीवन इज ए हीरो' का ऑस्कर में एंट्री मिल गई है। बता दें कि ऑस्कर के लिए भारत की तरफ से ऑफिशियल एंट्री मिली है। 'लगान' के बाद से किसी भी भारतीय एंट्री को बेस्ट अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म के लिए नॉमिनेशन नहीं मिला है। 2023 में रिलीज हुई फिल्मों के लिए 96वां ऑस्कर पुरस्कार 10 मार्च 2024 को लॉस एंजिल्स में आयोजित किया जाएगा।  फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (FFI) ने बुधवार को इसका एलान किया. प्रख्यात फिल्म निर्माता और चयन समिति के   अध्यक्ष गिरीश कसरावल्ली ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि 16 सदस्यीय जूरी ने देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए   सर्वसम्मति से मलयालम फिल्म का चयन किया. कन्नड़ सिनेमा में जाने-माने फिल्म निर्माता कसरावल्ली ने कहा कि उन्होंने   2024 के एकेडमी अवॉर्ड्स में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए '2018' का चयन करने से पहले लंबी चर्चा की थी.  मलयालम फिल्म '2018 एवरीवन इज ए हीरो' को ऑस्कर में मिली एंट्री  मलयालम फिल्म '2018: एवरीवन इज ए हीरो' को ऑस्क

"नदी उत्सव": भारत की समृद्ध नदी संस्कृति का उत्सव

दिल्ली में 22 से 24 सितंबर तक शुरू हुआ तीन दिवसीय उत्सव 'नदी उत्सव'  भारत की समृद्ध नदी संस्कृति का उत्सव ‘नदी उत्सव’ का चौथा संस्करण आज 22 सितंबर से शुरू हो रहा है और 24 सितंबर 2023 तक जारी रहेगा। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र) के राष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्रण मिशन (एनएमसीएम) द्वारा जनपद संपदा प्रभाग के सहयोग से आयोजित इस वर्ष का ‘नदी उत्सव’ एक ज्ञानवर्धक और सांस्कृतिक रूप से आयोजित करता है | यह कार्यक्रम पवित्र यमुना नदी के तट पर स्थित जीवंत शहर दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।  यह परियोजना वर्तमान में छह नदियों पर ध्यान केंद्रित कर रही है: उत्तर में गंगा, यमुना और सिंधु और दक्षिण में कृष्णा,   गोदावरी और कावेरी। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए), संस्कृति मंत्रालय के तहत कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए समर्पित एक संस्था, ‘नदी उत्सव’ के पीछे प्रेरणा शक्ति रही है। इस नेक पहल की कल्पना डॉ. सच्चिदानंद जोशी ने नदियों के पारिस्थितिक और पर्यावरणीय महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने और लोगों को संवेदनशील

दादा साहेब फाल्के लाइफ टाईम अचीवमेंट पुरस्कार : वहीदा रहमान

 आज 26 सितंबर 2023 को, केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री, अनुराग ठाकुर ने घोषणा की कि अनुभवी और निपुण अभिनेत्री वहीदा रहमान को सिनेमा की दुनिया में भारत के सर्वोच्च सम्मान प्रतिष्ठित दादा साहेब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। वहीदा रहमान का शानदार करियर उत्कृष्टता का पर्याय है। उन्होंने भारतीय सिनेमा के इतिहास में अपना नाम बेहतरीन प्रतिभाओं में से एक के रूप में दर्ज किया है। अपनी बहुमुखी प्रतिभा के लिए जानी जाने वाली, उन्होंने ‘ प्यासा’, ‘सीआईडी’, ‘गाइड’, ‘कागज के फूल’, ‘खामोशी’ और ‘त्रिशूल’ सहित कई प्रतिष्ठित फिल्मों में अविस्मरणीय प्रदर्शन किया है। सिनेमा की दुनिया में उनके योगदान ने एक अमिट छाप छोड़ी है जो पीढ़ियों के दर्शकों के साथ गूंजती है। सिनेमा में वहीदा रहमान की यात्रा पांच गौरवशाली दशकों तक फैली हुई है। उन्होंने अपनी भूमिकाओं को चालाकी और समर्पण के साथ चित्रित किया है, अपने असाधारण प्रदर्शन के लिए आलोचकों की प्रशंसा अर्जित की है। विशेष रूप से, उन्हें “रेशमा और शेरा” में एक कबीले की महिला की भूमिका निभाने के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

वैनेडियम एक दुर्लभ धातु

वैनेडियम क्या है? वैनेडियम(vanadium), स्टील और टाइटेनियम(steel and titanium) को मजबूत करने में इस्तेमाल किया जाने वाला उच्च मूल्य का धातु है। यह कठोर व सिल्वर-ग्रे (धूसर) रंग की धातु है। इसमें अघातवर्धनीयता (Malleability) का गुण पाया जाता है। इस धातु की परमाणु संख्या (atomic number) 23 है। वैनेडियम कहां पाया जाता हैं? विश्व का 17% वनेडियम तीन देशों - चीन, रूस और दक्षिण अफ़्रीका में खनिजों से निकाला जाता है और इसका दुनिया-भर का वार्षिक उत्पादन लगभग 80,000 टन है। वैनेडियम का रंग वैनेडियम (वी), रासायनिक तत्व, आवर्त सारणी के समूह 5 (वीबी) की चांदी जैसी सफेद नरम धातु। यह हाई-स्पीड टूल स्टील, हाई-स्ट्रेंथ लो-अलॉय स्टील और पहनने के लिए प्रतिरोधी कच्चा लोहा के लिए स्टील और लोहे के साथ मिश्रित है। वैनेडियम का उपयोग एवं गुण  एक चांदी जैसी धातु जो संक्षारण प्रतिरोधी होती है । उत्पादित वैनेडियम का लगभग 80% स्टील एडिटिव के रूप में उपयोग किया जाता है। वैनेडियम-स्टील मिश्र धातुएँ बहुत सख्त होती हैं और कवच प्लेट, एक्सल, उपकरण, पिस्टन रॉड और क्रैंकशाफ्ट के लिए उपयोग की जाती हैं। स्टील व टाइ

नया संसद भवन

 नया संसद भवन                                                                       sorce indian express /instagram संसद किसी भी लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण अंग होता है । भारत मे भी संसदीय लोकतंत्र को अपनाया गया है जिसकी वजह से संसद का यहाँ के लोकतंत्र मे अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है । भारत की आजादी के बाद से ही अंग्रेजों के काल मे बने संसद भवन से ही भारत के लिए नीतियों तथा कानूनों के निर्माण का कार्य चल रहा था । लेकिन बदलते समय के साथ यह भवन कदम ताल मिलाके नहीं चल पा रहा था । इसलिए एक नए संसद भवन का निर्माण किया गया ।  पुराने संसद भवन की विशेषताएं                                                   source Indian Express/Instagram इसका निर्माण 1927 मे ब्रिटिश वास्तुकार सर एडविन लुटियंस और हार्बर्ट बेकर के नेतृत्व मे किया गया था ।  इस भवन का निर्माण बौद्ध स्तूप की तरह अंडाकार संरचना को ध्यान मे रखा गया था ।  इसका उद्घाटन तत्कालीन वाइसराय लार्ड इरविन ने किया था।  इस भवन में 144 खम्बे है जो 22 फ़ीट ऊँचे आधार के ऊपर रखे गए है।  इस भवन का शिलान्यास प्रिंस आर्थर के द्वारा किया गया था । वे रानी विक्

G-20 SUMMIT @ INDIA

 G-20 SUMMIT @ INDIA                                                                       साभार - इंडिया टुडे  भारत की राजधानी तैयार है एक ऐतिहासिक क्षण के लिए और उस क्षण का नाम है जी-20 शिखर सम्मलेन। जी -20  दुनिया के महत्वपूर्ण देशो का एक समूह है। इस समूह में २० ऐसे देश शामिल है जो दुनिया की सम्पूर्ण अर्थव्यवस्था को आधार प्रदान करते है।  यह समूह ही  2008 की वैश्विक मंदी के पश्चात दुनिया की अर्थव्यवस्था को एक दिशा प्रदान करने का प्रयास करता रहा है। इन्ही के समन्वित प्रयासों का ही परिणाम है की दुनिया अभी तक २००८ की तरह की वैश्विक मंदी को टालने में सफल रहा है। इस बीच वैश्विक महामारी कोरोना के समय भी दुनिया की अर्थव्यवस्था को गर्त में जाने से बचाने में भी इस समूह का प्रयास सरहानीय रहा है।  इस समूह में ग्लोबल नार्थ और ग्लोबल साउथ दोनों के देश शामिल है। दूसरे शब्दो में यह कहाँ जा सकता है की यह दुनिया के विकसित एवं अग्रणी विकासशील देशो का समूह है। इस समूह के देश दुनिया के कुल जीडीपी का 80  प्रतिशत ,कुल वैश्विक व्यापार का 75 प्रतिशत ,कुल वैश्विक जनसंख्या का 75 प्रतिशत एवं दुनिया के कुल भूमि

फिल्म इंस्टीट्यूट के नए अध्यक्ष आर माधवन

 आर.माधवन को पुणे स्थित  फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया  (एफटीआईआई) के अध्यक्ष और इसके गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया हैl  माधवन ने अभिनेता और फिल्म निर्माता  शेखर कपूर  का स्थान लिया है, जिनका एफटीआईआई अध्यक्ष के रूप में     कार्यकाल इस साल मार्च में समाप्त हो गया था|  एफटीआईआई प्रमुख की अध्यक्षता वाली एफटीआईआई सोसायटी में 12 नामांकित व्यक्ति हैं, जिनमें से आठ को   ‘प्रतिष्ठित व्यक्ति’ श्रेणी के तहत नामांकित किया गया है, जबकि 4 एफटीआईआई के पूर्व छात्र हैं. मंत्रालय आमतौर पर   संस्थान के अध्यक्ष की नियुक्ति करते समय सदस्यों को नामांकित करता है, लेकिन अक्टूबर 2017 में अभिनेता अनुपम   खेर की नियुक्ति के बाद यह इस परंपरा से हट गया था l  मंत्रालय ने आर. माधवन की नियुक्ति के साथ भी ऐसा ही किया है क्योंकि अन्य नामांकन नहीं किए गए हैं. एक बार जब   12 पदेन सदस्यों सहित 24 सदस्यों का कोरम पूरा हो जाता है, तो सदस्यों में से एक गवर्निंग काउंसिल, एक अकादमिक   परिषद और एक स्थायी वित्त समिति का गठन किया जाता है, जो संस्थान के प्रशासनिक, शैक्षणिक और वित्ती

माझिनगढ़ जात्रा में लगती हैं देवी देवताओं की अदालत

कोंडागांव जिले के माझिनगढ़ में गढ़मावली माता के दरबार में हर साल भादो मास में होने वाली पारंपरिक एक जात्रा खल्लारी और गढ़ स्तिथ गढ़मावली माता का दरबार लगता हैं.इस दौरान गांव के सभी लोग शामिल होते हैंl  इसे देवी देवताओं की अदालत कहा जाता है जिसमें उन देवी देवताओं का मूल्यांकन होता है जो दोषीपाए जाते हैं, उन्हें सजा दी जाती ह इसके बाद यहां के देवी देवताओं को बलिंग पंडुम पर नई फसल चढ़ाई जाती है यह जात्रा माझिनगढ़क्षेत्र के आस-पास के गांव में भी सहभागिता की ओर आकर्षित करती है इसमें देसी देश विदेश पर्यटक, साहित्यकार , पत्रकार भी शामिल होते हैंl अपने गांव को और गांव वालों को दैविक आपदा विपदा से बचाए रखने और सुख, शांति -समृद्धि की कामना को संजोए रखने के लिए होने वाले जात्रा का स्थानीय लोगों के लिए बहुत विशिष्ट महत्व होता हैl बस्तर की सभ्यता संस्कृति परंपरा व पूजा पाठ के प्रति अभिरुचि रखने वालों के लिए बहुत आकर्षक का केंद्र होता हैl जिसके चलते ही यात्रा को देखने और जात्रा पर निर्वाह की जाने वाली परंपरा व पूजा पाठ रीति रिवाज को देखने समझने दूर-दूर से बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं