Skip to main content

CURRENT AFFAIRS 19 MAY 2022

 CURRENT AFFAIRS 19 MAY 2022 

DAINIK BHASKAR मे प्रकाशित खबरों पर आधारित

 छत्तीसगढ़ के एक लाख से अधिक आबादी वाले 10 शहरों को विकास के लिए 15 वें वित्त आयोग से 500 करोड़ रुपए मिलेंगे

यह पैसे इन शहरों में विशेष आर्थिक जोन (इकोनाॅमिक क्लस्टर) के अलावा, भूजल स्तर और लोकल ट्रांसपोर्ट जैसे सिस्टम को सुधारने के लिए दिए जाएंगे।

राशि लोकल एरिया प्लान में भी लगेगी। भूजल स्तर सुधारने के लिए ग्राउंड वाटर लेवल को बढ़ाने वाली ऐसी संरचनाएं बनेंगे, जो स्पंज की तरह प्राकृतिक पानी को सोखकर भूजल स्तर बढ़ाएगी।

इस योजना में शहरों को स्पंज सिटी के रूप में डेवलप किया जाएगा। इन कामों के लिए एक लाख से अधिक आबादी वाले शहरों रायपुर, दुर्ग, भिलाई (रिसाली भी), राजनांदगांव, बिलासपुर, अंबिकापुर, कोरबा, रायगढ़ और जगदलपुर से 15 अक्टूबर तक प्लान बनाकर केंद्र को भेजना है। जिन शहरों के प्लान उपयुक्त नहीं होंगे, उन्हें फंड नहीं मिलेगा, बाकी को फंड जारी कर दिया जाएगा। शहरी विकास अभिकरण (सूडा) ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी है।

केरल मे नए किस्म के बादल 

ये नए किस्म के बादल हैं, जो एक किमी से लेकर 14 किमी तक बड़े होते हैं। केरल में तीन दिन से रोज करीब 20 सेमी बारिश हो रही है। ऐसा लग रहा है कि मानसून आ चुका है। मौजूदा शोध के अनुसार देश के पश्चिमी तट पर कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। ये उन बादलों की वजह से नहीं है, जो केरल में हल्की बारिश करके निकल जाते थे। ये बादल 7 किमी बड़े होते थे, लेकिन जो नए बादल देखे जा रहे हैं इन्हें क्यूमोलोनिबस बादल कहा जाता है। 

ये सामान्य बादल से दोगुने हो सकते हैं। नए किस्म के बादल अचानक आंधी-तूफान के साथ छोटी सी जगह में भीषण बारिश लाते हैं। यह वैसे ही हैं, जैसे बादल फटने पर बारिश होती है। सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि ऐसे बादलों का पूर्वानुमान मुश्किल होता है। पश्चिमी तट पर इन बादलों का देखा जाना नया ट्रेंड है। आमतौर पर मानसून के दौरान केरल में हवा 40 किमी/ घंटे की रफ्तार से बहती है। नए बादलों की बारिश के दौरान 60 किमी/घंटे की रफ्तार से हवा बहने लगती है।


 


 



 


Comments

Popular posts from this blog

दंडकारण्य का पठार

दंडकारण्य का पठार दंडकारण्य का पठार  यह छत्तीसगढ़ के दक्षिण दिशा में है। यह छत्तीसगढ़ का सांस्कृतिक दृष्टि से सबसे अधिक समृद्ध प्रदेश है। इस क्षेत्र का क्षेत्रफ़ल 39060 वर्ग किलोमीटर है। यह छत्तीसगढ़ के कुल क्षेत्रफल का 28.91 प्रतिशत है। इस पठार  का विस्तार कांकेर ,कोंडागांव ,बस्तर ,बीजापुर ,नारायणपुर ,सुकमा जिला  तथा मोहला-मानपुर तहसील तक है।  इसका निर्माण धारवाड़ चट्टानों से हुआ है।  बीजापुर तथा सुकमा जिले में बस्तर के मैदान का विस्तार है। यहाँ की सबसे ऊँची चोटी नंदी राज (1210 मीटर ) है जो की बैलाडीला में स्थित है।   अपवाह तंत्र  यह गोदावरी अपवाह तंत्र का हिस्सा है। इसकी सबसे प्रमुख नदी इंद्रावती नदी है। इसकी लम्बाई 286 किलोमीटर है। इसका उद्गम मुंगेर पर्वत से होता है। यह भद्राचलम के समीप गोदावरी नदी में मिल जाती है। इसकी प्रमुख सहायक नदी नारंगी ,शंखनी -डंकिनी ,मुनगाबहार ,कांगेर आदि है।  वनस्पति  यहाँ उष्णकटिबंधीय आद्र पर्णपाती वन पाए जाते है। इस क्षेत्र में साल वृक्षों की बहुलता है इसलिए इसे साल वनो का द्वीप कहा जाता है। यहाँ उच्च स्तर के सैगोन वृक्ष पाए जाते है.कुरसेल घाटी(नारायणपुर ) मे

INDIAN PHILOSOPHY IN HINDI

भारतीय दर्शन  (INDIAN PHILOSOPHY)  भा रतीय दर्शन(INDIAN PHILOSOPHY)  दुनिया के अत्यंत प्राचीन दर्शनो में से एक है.इस दर्शन की उत्त्पति के पीछे उस स्तर को प्राप्त करने की आस है  जिस स्तर पर व्यक्ति दुखो से मुक्त होकर अनंत आंनद की प्राप्ति करता है.इस दर्शन का मुख्य उद्देश्य जीवन से दुखो को समाप्त कर मोक्ष की प्राप्ति करना है. इस लेख में निम्न बिन्दुओ पर चर्चा करेंगे - भारतीय दर्शन की उत्पत्ति  भारतीय दर्शन की विशेषताएं  भारतीय दर्शन के प्रकार  भारतीय दर्शन क्या निराशावादी है? निष्कर्ष  भारतीय दर्शन की उत्पत्ति (ORIGIN OF INDIAN PHILOSOPHY) भारतीय दर्शन  की उत्पत्ति वेदो से हुई है.इन वेदो की संख्या 4 है.ऋग्वेद ,यजुर्वेद ,सामवेद तथा अथर्ववेद। वेद को ईश्वर की वाणी कहा जाता है। इसलिए वेद को परम सत्य मानकर आस्तिक दर्शन ने प्रमाण के रूप में स्वीकार किया है अर्थात वेदो की बातो को ही इन दर्शनों के द्वारा सत्य माना जाता है.प्रत्येक वेद के तीन अंग है मंत्र ,ब्राम्हण तथा उपनिषद। संहिंता मंत्रो के संकलन को कहा जाता है। ब्राम्हण में कमर्काण्ड की समीक्षा की गयी है.उपनिषद

छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य

छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य इतिहास से प्राप्त साक्ष्यों से यह ज्ञात होता है कि मानव जीवन में नृत्य का महत्व आदिकाल से है, जो मात्र मनोरंजन  का साधन ना होकर अंतरिम उल्लास का प्रतीक है । भारत सम्पूर्ण विश्व में अपनी विशिष्ट संस्कृति हेतु विख्यात है। छत्तीसगढ़ भारत का अभिन्न अंग होने के साथ ही कलाओ का घर है जिसे विभिन्न कला प्रेमियों ने व्यापक रूप देकर इस धरा को विशिष्ट कलाओं से समृद्ध कर दिया है। इन लोक कलाओ में लोकनृत्य जनमानस के अंतरंग में उत्पन्न होने वाले उल्लास का सूचक है । जब मनुष्य को सुख की प्राप्ति होती है तो उसका अंतर्मन  उस उल्लास से तरंगित  हो उठता है ,और फिर यही उल्लास मानव के विभिन्न अंगों द्वारा संचालित होकर  नृत्य का रूप धारण करता है। किसी क्षेत्र विशेष का लोकनृत्य केवल हर्षोउल्लास  का परिचायक न होकर उस क्षेत्र के परम्परा  व संस्कृति का क्रियात्मक चित्रण होता है, जो स्व्यमेव  एक विशिष्ट परिचय समाहित किए होता  है। छत्तीसगढ़ में नृत्य की विभिन्न विधाएं है जो विभिन्न अवसरों पर किए जाते है। यहां हम निम्न नृत्य विधाओं पर चर्चा करेंगे :-  1. पंथी नृत्य 2. चंदैनी न