Skip to main content

रुचि का स्थान: बीजापुर


रुचि का स्थान-बीजापुर

भैरमगढ़ में भैरमदेव 

यह एक अल्पज्ञात ऐतिहासिक स्थल है, जिसे कभी नागों की राजधानी का गौरव प्राप्त था। उस नगर में आज भी बहुत से पुराने मंदिर, मूर्तियां हैं। बारहवीं सदी में नाग राजा नरसिंह देव की राजधानी भैरमगढ़ रही।भैरमदेव मेला कुल तीन दिवस का होता है। मंदिर से 500 मीटर की परिधि में कुछ पुरातात्विक अवशेष देखने को मिलेंगे, जिसमें राजाओं के समय के महल जीर्ण-शर्ण अवस्था में है, जिसे सीता कुटिया कहा जाता है। मंदिर के कुछ दूरी में चारों ओर से निर्मित बाड़ा है जहां पर पत्थर से बना लगभग 12 से 14 फीट ऊंचा तथा 8 से 10 फीट चौड़ा एक द्वार है जिसे हाथी द्वार कहते हैं।

भद्रकाली 

एकमात्र काली माता का मंदिर जो भोपालपट्टनम से दक्षिण दिशा में तारलागुड़ा मार्ग पर 18 किमी दूर पहाड़ी में स्थित है। माँ भद्रकाली जिस पहाड़ी पर स्थित है उसे कालिका देवी गुट्टा कहते हैं। गुट्टा शब्द तेलगू भाषा से है जिसका अर्थ पहाड़ होता है। इस पहाड़ी की ऊँचाई 100 फीट है एवं मंदिर तक जाने के लिए सीढ़िया बनी है। प्रतिवर्ष बसंत पंचमी के दिन यहां मेला लगता है।

सकल नारायण गुफा

 भोपालपट्टनम ब्लॉक मुख्यालय से  चेरपल्ली नामक गांव से होते हुए 8 किमी दक्षिण दिशा की ओर गोवर्धन नामक पर्वत पर सकनारायण गुफा स्थित है। गुफा के भीतर एकांत में भगवान श्रीकृष्ण विराजमान हैं। यहां चिंतावागु नदी के किनारे उत्तर दिशा की ओर भगवान श्रीकृष्णजी का सकलनारायण मंदिर स्थित है। प्रतिवर्ष हजारों की भीड़ में श्रद्धालु यहां आकर श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना कर बीते हुए वर्ष से विदाई लेकर नए वर्ष की आगमन पर सुख-समृद्धि की कामना करते है।

जैतालूर मेला

बीजापुर जिला मुख्यालय का समीपस्थ गांव जैतालूर आस्था का प्रतीक है, यह गांव कोदई माता के मेले के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ हर वर्ष पौष पूर्णिमा के पहले मेला आयोजित होता है, जिसे हल्बी में पूस जात्रा कहा जाता है। यह मेला तीन दिनों का होता है। पहले एवं दूसरे दिन कोदई माता के छत्र को गांव के घरों में परिक्रमा कराई जाती है। संध्याकाल से अर्द्धरात्रि तक ढोल-नगाड़े की ताल पर देवी नृत्य किया जाता है। तीसरे एवं अंमित दिन जन समूह उत्सव मनाने जुटती है। इस मेले के साथ ही क्षेत्र में मेले-मड़ई का आयोजन शुरू होता हैं।

महादेव घाट

बीजापुर से भोपालपट्टनम की ओर बढ़ते हुए घाटी पड़ती है। जिसे महादेव घाट कहते हैं। घाटी में शिवजी का मंदिर है। घाटी में घुमावदार मोड़ से गुजरते केशकाल घाट की याद ताजा हो जाती है। वनाच्छादित ऊंची-ऊंची पहाड़ियां सड़क से गुजरते राहगीरों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती हैं।

मट्टीमरका

भोपालपट्टनम ब्लॉक मुख्यालय से लगभग 20 किमी दूर मट्टीमरका गांव अब चर्चित हो चला है। यहां इंद्रावती नदी के किनारे दूर तक बिछी सुनहरी रेत और ऊँची-नीची पत्थरों के बीच से कल-कल बहती इंद्रावती का सौंदर्य देखते ही बनता है। यहां नदी छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सीमा बनाते हुए बहती है।

नीलम सरई जलप्रपात

उसूर ब्लॉक स्थित नीलम सरई जलधारा हाल के वर्षों में सुर्खियों में आने के बाद बीजापुर के दर्शनीय स्थलों में यह सिरमौर बन चुका है। उसूर के सोढ़ी पारा से लगभग 7 किमी दूर तीन पहाड़ियों की चढ़ाई को पार कर पहुंचा जा सकता है नीलम सरई जलप्रपात तक।

दोबे

नीलम सरई से मात्र तीन किमी की दूरी पर एक बेहद शानदार पर्यटन स्थल दोबे स्थित है। दोबे को पत्थरों का गांव कहा जा सकता है। क्योंकि यहां चारों तरफ पत्थरों से बनी हुई अद्भुत कलाकृतियां देखी जा सकती है। बड़े-बड़े पत्थरों से बनी हुई अकल्पनीय कलाकृतियां कहीं-कहीं टाइटेनिक जहाज की तरह प्रतीत होती है। इस जगह पर रात्रि विश्राम करते हुए आप प्रकृति को करीब से महसूस कर सकते हैं।

लंकापल्ली

उसूर से पश्चिम दिशा में लगभग 15 किमी पर लंकापल्ली नामक ग्राम बसा हुआ है, जो यहां वर्ष के 12 माह निरंतर बहने वाले जलप्रपात के लिए प्रसिद्ध है। प्रकृति की गोद में शांत,  रूप से बहती इस जलप्रपात को स्थानीय लोग गोंडी बोली में बोक्ता कहते हैं, चूंकि लंकापल्ली ग्राम के पास यह जलप्रपात स्थित है, इसलिए इसे लंकापल्ली झरने के नाम से जाना जाता है।

इंद्रावती :राष्ट्रीय उद्यान

1258.352 वर्ग किमी में विस्तृत इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान जगदलपुर से 170 किमी की दूरी पर स्थित है। राष्ट्रीय उद्यान की मुख्य सीमा इंद्रावती नदी तट पर 120 किमी है। वर्ष 2014 में बफर एरिया के 282.328 वर्ग किमी को शामिल कर वृद्धि किया गया, जिससे इसका क्षेत्रफल बढ़कर 1540.700 वर्ग किमी हो गया। इसे राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा 1978 में मिला। 1982 में इसे टाईगर रिजर्व घोषित किया गया। यहां बाघ, वन भैंसे, बारहसिंधा के अलावा तेंदुआ, चौसिंघा, सांभर, जंगली सुअर व अन्य वन्य जीव पाए जाते हैं।

पामेड़ अभ्यारण्य

यह अभ्यारण्य जिले के उसूर विकासखण्ड में विस्तृत है। 262 वर्ग किमी क्षेत्र में विस्तृत पामेड़ अभ्यारण्य वन भैंसों की शरणस्थल के लिए मुख्य रूप से जाना जाता है।

भैरमगढ़ अभ्यारण्य

143 वर्ग किमी में फैला यह अभ्यारण्य वन भैंसों को संरक्षण प्रदान करने हेतु वर्ष 1983 में गठित हुआ।

मद्देड़ बाजा

राष्ट्रीय राजमार्ग 63 पर बसा भोपालपट्टनम तहसील का मद्देड़ गांव अपने बाजे के लिए समूचे छत्तीसगढ़ में प्रसिद्ध है। जिले की विभिन्न विशेषताओं में यह बाजा भी अपना विशेष महत्व रखता है। घरों के मांगलिक एवं अन्य अवसरों पर इसकी मांग हमेशा से रही है। इसमें शहनाई, बाजा, हार्न, झुनझुना जैसे वाद्य यंत्र शामिल हैं।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

दंडकारण्य का पठार

दंडकारण्य का पठार दंडकारण्य का पठार  यह छत्तीसगढ़ के दक्षिण दिशा में है। यह छत्तीसगढ़ का सांस्कृतिक दृष्टि से सबसे अधिक समृद्ध प्रदेश है। इस क्षेत्र का क्षेत्रफ़ल 39060 वर्ग किलोमीटर है। यह छत्तीसगढ़ के कुल क्षेत्रफल का 28.91 प्रतिशत है। इस पठार  का विस्तार कांकेर ,कोंडागांव ,बस्तर ,बीजापुर ,नारायणपुर ,सुकमा जिला  तथा मोहला-मानपुर तहसील तक है।  इसका निर्माण धारवाड़ चट्टानों से हुआ है।  बीजापुर तथा सुकमा जिले में बस्तर के मैदान का विस्तार है। यहाँ की सबसे ऊँची चोटी नंदी राज (1210 मीटर ) है जो की बैलाडीला में स्थित है।   अपवाह तंत्र  यह गोदावरी अपवाह तंत्र का हिस्सा है। इसकी सबसे प्रमुख नदी इंद्रावती नदी है। इसकी लम्बाई 286 किलोमीटर है। इसका उद्गम मुंगेर पर्वत से होता है। यह भद्राचलम के समीप गोदावरी नदी में मिल जाती है। इसकी प्रमुख सहायक नदी नारंगी ,शंखनी -डंकिनी ,मुनगाबहार ,कांगेर आदि है।  वनस्पति  यहाँ उष्णकटिबंधीय आद्र पर्णपाती वन पाए जाते है। इस क्षेत्र में साल वृक्षों की बहुलता है इसलिए इसे साल वनो का द्वीप कहा जाता है। यहाँ उच्च स्तर के सैगोन वृक्ष पाए जाते है.कुरसेल घाटी(नारायणपुर ) मे

INDIAN PHILOSOPHY IN HINDI

भारतीय दर्शन  (INDIAN PHILOSOPHY)  भा रतीय दर्शन(INDIAN PHILOSOPHY)  दुनिया के अत्यंत प्राचीन दर्शनो में से एक है.इस दर्शन की उत्त्पति के पीछे उस स्तर को प्राप्त करने की आस है  जिस स्तर पर व्यक्ति दुखो से मुक्त होकर अनंत आंनद की प्राप्ति करता है.इस दर्शन का मुख्य उद्देश्य जीवन से दुखो को समाप्त कर मोक्ष की प्राप्ति करना है. इस लेख में निम्न बिन्दुओ पर चर्चा करेंगे - भारतीय दर्शन की उत्पत्ति  भारतीय दर्शन की विशेषताएं  भारतीय दर्शन के प्रकार  भारतीय दर्शन क्या निराशावादी है? निष्कर्ष  भारतीय दर्शन की उत्पत्ति (ORIGIN OF INDIAN PHILOSOPHY) भारतीय दर्शन  की उत्पत्ति वेदो से हुई है.इन वेदो की संख्या 4 है.ऋग्वेद ,यजुर्वेद ,सामवेद तथा अथर्ववेद। वेद को ईश्वर की वाणी कहा जाता है। इसलिए वेद को परम सत्य मानकर आस्तिक दर्शन ने प्रमाण के रूप में स्वीकार किया है अर्थात वेदो की बातो को ही इन दर्शनों के द्वारा सत्य माना जाता है.प्रत्येक वेद के तीन अंग है मंत्र ,ब्राम्हण तथा उपनिषद। संहिंता मंत्रो के संकलन को कहा जाता है। ब्राम्हण में कमर्काण्ड की समीक्षा की गयी है.उपनिषद

छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य

छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य इतिहास से प्राप्त साक्ष्यों से यह ज्ञात होता है कि मानव जीवन में नृत्य का महत्व आदिकाल से है, जो मात्र मनोरंजन  का साधन ना होकर अंतरिम उल्लास का प्रतीक है । भारत सम्पूर्ण विश्व में अपनी विशिष्ट संस्कृति हेतु विख्यात है। छत्तीसगढ़ भारत का अभिन्न अंग होने के साथ ही कलाओ का घर है जिसे विभिन्न कला प्रेमियों ने व्यापक रूप देकर इस धरा को विशिष्ट कलाओं से समृद्ध कर दिया है। इन लोक कलाओ में लोकनृत्य जनमानस के अंतरंग में उत्पन्न होने वाले उल्लास का सूचक है । जब मनुष्य को सुख की प्राप्ति होती है तो उसका अंतर्मन  उस उल्लास से तरंगित  हो उठता है ,और फिर यही उल्लास मानव के विभिन्न अंगों द्वारा संचालित होकर  नृत्य का रूप धारण करता है। किसी क्षेत्र विशेष का लोकनृत्य केवल हर्षोउल्लास  का परिचायक न होकर उस क्षेत्र के परम्परा  व संस्कृति का क्रियात्मक चित्रण होता है, जो स्व्यमेव  एक विशिष्ट परिचय समाहित किए होता  है। छत्तीसगढ़ में नृत्य की विभिन्न विधाएं है जो विभिन्न अवसरों पर किए जाते है। यहां हम निम्न नृत्य विधाओं पर चर्चा करेंगे :-  1. पंथी नृत्य 2. चंदैनी न