Skip to main content

भगवान झूलेलाल की 56 फीट की विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा

                  

 भगवान झूलेलाल की विश्व में 56फीट की सबसे ऊंची प्रतिमा

source dainik bhaskar

 
न्यू राजेंद्र नगर में केनाल रोड के ठीक सामने भगवान झूलेलाल की 56 फीट ऊंची प्रतिमा बनाई गई है। जय झूलेलाल सेवा समिति ने इसका निर्माण दिसंबर 2020 में शुरू करवाया था। 12 कारीगरों ने दिन-रात मेहनत कर इसे महज 1 साल में ही तैयार कर दिया है। 

समिति के अध्यक्ष गिरीश लहेजा बताते हैं कि विश्व में इससे बड़ी भगवान झूलेलाल की प्रतिमा कहीं और नहीं है।अप्रैल में चेट्रीचंड्र महोत्सव के दौरान यहां भगवान की प्राण-प्रतिष्ठा होने की उम्मीद है।

बच्चों को संस्कृति से जोड़ने के लिए करवाया गया निर्माण

आज की पीढ़ी अपनी संस्कृति और संस्कारों से दूर हो रही है। आज के बहुत से बच्चे भगवान झूलेलाल को ही नहीं जानते, जबकि वे सिंधी समाज के इष्ट हैं। अब तक बच्चे इतनी बड़ी मूर्ति देखेंगे तो सहज ही उनके मन में भगवान झूलेलाल के प्रति जिज्ञासा जगेगी और वे अपने भगवान केे बारे में अधिक जानने का प्रयास करेंगे।

सिंधी भाषा का ज्ञान देने केंद्र, अस्पताल बनाने की योजना

मूर्ति के आसपास खाली जगह हैं। समाज इस जमीन पर 2 मंजिला बहुउद्देश्यीय भवन बनाना चाहता है। निचले फ्लोर पर बच्चों को सिंधी भाषा व संस्कृति का ज्ञान देन के लिए ज्ञान केंद्र खोला जाएगा। फर्स्ट फ्लोर पर सर्व समाज के लिए निशुल्क अस्पताल का संचालन करने की योजना है। इस नेक कार्य में सहयोग के लिए समाज के कई वरिष्ठ डॉक्टरों से भी चर्चा की गई है। वे भी यहां निशुल्क सेवा देने के लिए अपनी सहमति दे चुके हैं।

सरोवर के बीच विराजेंगे मछली पर सवार भगवान झूलेलाल

 भगवान झूलेलाल को जल के देवता भगवान वरूण का अवतार माना जाता है और देश में अकाल न पड़े, सूखा की स्थिति न आए, अच्छी खेती के लिए भरपूर बारिश हो, इसकी कामना भगवान झूलेलाल से की जाती है।वर्तमान में प्रतिमा के चारों ओर सरोवर, छोटी सी झील का निर्माण किया जा रहा हैं। सरोवर के बीच मछली पर सवार भगवान झूलेलाल की प्रतिमा और सरोवर में रंगबिरंगी मछलियां श्रद्धालुओं को आकर्षित करेगी।

रायपुर की 3 बड़ी मूर्तियों के बारे में आइए जानते हैं…

37 फीट –स्वामी विवेकानंद , बूढ़ातालाब

51फीट–  भगवान श्री राम, चंद्रखूरी

51 फीट –बाबा बैजनाथ, मोती बाग के पास

56 फीट –भगवान झूलेलाल,  न्यू राजेंद्र नगर

Comments

Popular posts from this blog

दंडकारण्य का पठार

दंडकारण्य का पठार दंडकारण्य का पठार  यह छत्तीसगढ़ के दक्षिण दिशा में है। यह छत्तीसगढ़ का सांस्कृतिक दृष्टि से सबसे अधिक समृद्ध प्रदेश है। इस क्षेत्र का क्षेत्रफ़ल 39060 वर्ग किलोमीटर है। यह छत्तीसगढ़ के कुल क्षेत्रफल का 28.91 प्रतिशत है। इस पठार  का विस्तार कांकेर ,कोंडागांव ,बस्तर ,बीजापुर ,नारायणपुर ,सुकमा जिला  तथा मोहला-मानपुर तहसील तक है।  इसका निर्माण धारवाड़ चट्टानों से हुआ है।  बीजापुर तथा सुकमा जिले में बस्तर के मैदान का विस्तार है। यहाँ की सबसे ऊँची चोटी नंदी राज (1210 मीटर ) है जो की बैलाडीला में स्थित है।   अपवाह तंत्र  यह गोदावरी अपवाह तंत्र का हिस्सा है। इसकी सबसे प्रमुख नदी इंद्रावती नदी है। इसकी लम्बाई 286 किलोमीटर है। इसका उद्गम मुंगेर पर्वत से होता है। यह भद्राचलम के समीप गोदावरी नदी में मिल जाती है। इसकी प्रमुख सहायक नदी नारंगी ,शंखनी -डंकिनी ,मुनगाबहार ,कांगेर आदि है।  वनस्पति  यहाँ उष्णकटिबंधीय आद्र पर्णपाती वन पाए जाते है। इस क्षेत्र में साल वृक्षों की बहुलता है इसलिए इसे साल वनो का द्वीप कहा जाता है। यहाँ उच्च स्तर के सैगोन वृक्ष पाए जाते है.कुरसेल घाटी(नारायणपुर ) मे

INDIAN PHILOSOPHY IN HINDI

भारतीय दर्शन  (INDIAN PHILOSOPHY)  भा रतीय दर्शन(INDIAN PHILOSOPHY)  दुनिया के अत्यंत प्राचीन दर्शनो में से एक है.इस दर्शन की उत्त्पति के पीछे उस स्तर को प्राप्त करने की आस है  जिस स्तर पर व्यक्ति दुखो से मुक्त होकर अनंत आंनद की प्राप्ति करता है.इस दर्शन का मुख्य उद्देश्य जीवन से दुखो को समाप्त कर मोक्ष की प्राप्ति करना है. इस लेख में निम्न बिन्दुओ पर चर्चा करेंगे - भारतीय दर्शन की उत्पत्ति  भारतीय दर्शन की विशेषताएं  भारतीय दर्शन के प्रकार  भारतीय दर्शन क्या निराशावादी है? निष्कर्ष  भारतीय दर्शन की उत्पत्ति (ORIGIN OF INDIAN PHILOSOPHY) भारतीय दर्शन  की उत्पत्ति वेदो से हुई है.इन वेदो की संख्या 4 है.ऋग्वेद ,यजुर्वेद ,सामवेद तथा अथर्ववेद। वेद को ईश्वर की वाणी कहा जाता है। इसलिए वेद को परम सत्य मानकर आस्तिक दर्शन ने प्रमाण के रूप में स्वीकार किया है अर्थात वेदो की बातो को ही इन दर्शनों के द्वारा सत्य माना जाता है.प्रत्येक वेद के तीन अंग है मंत्र ,ब्राम्हण तथा उपनिषद। संहिंता मंत्रो के संकलन को कहा जाता है। ब्राम्हण में कमर्काण्ड की समीक्षा की गयी है.उपनिषद

छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य

छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य इतिहास से प्राप्त साक्ष्यों से यह ज्ञात होता है कि मानव जीवन में नृत्य का महत्व आदिकाल से है, जो मात्र मनोरंजन  का साधन ना होकर अंतरिम उल्लास का प्रतीक है । भारत सम्पूर्ण विश्व में अपनी विशिष्ट संस्कृति हेतु विख्यात है। छत्तीसगढ़ भारत का अभिन्न अंग होने के साथ ही कलाओ का घर है जिसे विभिन्न कला प्रेमियों ने व्यापक रूप देकर इस धरा को विशिष्ट कलाओं से समृद्ध कर दिया है। इन लोक कलाओ में लोकनृत्य जनमानस के अंतरंग में उत्पन्न होने वाले उल्लास का सूचक है । जब मनुष्य को सुख की प्राप्ति होती है तो उसका अंतर्मन  उस उल्लास से तरंगित  हो उठता है ,और फिर यही उल्लास मानव के विभिन्न अंगों द्वारा संचालित होकर  नृत्य का रूप धारण करता है। किसी क्षेत्र विशेष का लोकनृत्य केवल हर्षोउल्लास  का परिचायक न होकर उस क्षेत्र के परम्परा  व संस्कृति का क्रियात्मक चित्रण होता है, जो स्व्यमेव  एक विशिष्ट परिचय समाहित किए होता  है। छत्तीसगढ़ में नृत्य की विभिन्न विधाएं है जो विभिन्न अवसरों पर किए जाते है। यहां हम निम्न नृत्य विधाओं पर चर्चा करेंगे :-  1. पंथी नृत्य 2. चंदैनी न