Skip to main content

मलेरिया का नया टीका

 मलेरिया का नया टीका

तीन दशकों तक चले वैज्ञानिक प्रयास उस समय फलीभूत हो गए, जब बुधवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने किसी भी परजीवी रोग के खिलाफ, दुनिया के पहले टीके को अपनी मंज़ूरी दे दी.

आरटीएसएस (ट्रेड नाम मॉक्विरिक्स), जिसे ग्लेक्सोस्मिथक्लीन (जीएसके) ने विकसित किया है, मलेरिया से ग्रसित बच्चों में गंभीर बीमारी के ख़तरे को काफी कम कर देता है.

भारत के लिए, ये ख़बर दो मायनों में अच्छी है- देश में मलेरिया का भारी दबाव; और ये तथ्य कि 2029 तक भारतीय कंपनी भारत बायोटेक, इस वैक्सीन की एकमात्र ग्लोबल निर्माता बन जाएगी.

इस साल जनवरी में, एक अंतर्राष्ट्रीय ग़ैर-मुनाफा संस्था पाथ, जो स्वास्थ्य समस्याओं पर देशों और संस्थाओं के साथ मिलकर काम करती है, जीएसके और भारत बायोटेक इंडिया लि. (बीबीआईएल) ने, मलेरिया वैक्सीन के लिए एक उत्पाद हस्तांतरण समझौते पर दस्तख़त किए जाने का ऐलान किया.

हालांकि इस वैक्सीन को मच्छर नियंत्रण के मौजूदा उपायों के साथ ही इस्तेमाल किया जाना है जैसे नेट्स, रिपेलेंट्स आदि- काफी हद तक वैसे ही, जैसे कोविड का टीका लगे लोगों में मास्क का इस्तेमाल होता है.

इस साल, भारत में जुलाई तक मलेरिया के कुल 64,520 मामले दर्ज हुए थे, जिनमें से 44,391 प्लाज़्मोडियम फैल्सिपेरम के मामले थे. इस अवधि में इस बीमारी के कारण कुल 35 मौतें दर्ज की गईं.

वैक्सीन के बारे में

ये वैक्सीन तीन वैश्विक वित्त पोषण संगठनों की वित्तीय सहायता से विकसित की गई है- वैक्सीन गठबंधन गावी; एड्स, ट्यूबरकुलोसिस और मलेरिया से लड़ने के लिए ग्लोबल फंड, और यूनिटएड.

पाथ की मलेरिया वैक्सीन इनीशिएटिव (एमवीआई) की उपलब्ध कराई जानकारी के अनुसार आरटीएसएस का गठन 1987 में जीएसके लैबोरेटरियों में काम करने वाले वैज्ञानिकों ने किया था.

इसमें कहा गया है, ‘…(इसका) उद्देश्य मलेरिया की पहली स्टेज के खिलाफ बचाव के लिए इम्यून सिस्टम को चालू करना है, जब मच्छर के काटने से प्लाज़्मोडियम फैल्सिपेरम पैरेसाइट इंसान के रक्त प्रवाह में दाख़िल हो जाता है, और लिवर के सेल्स को संक्रमित कर देता है. वैक्सीन को इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि ये परजीवी को लिवर को संक्रमित करने से रोक देती है, जहां वो परिपक्व होकर अपनी संख्या बढ़ाता है, और फिर से रक्त प्रवाह में दाख़िल होकर, रेड ब्लड सेल्स को संक्रमित कर देता है, जिसके नतीजे में बीमारी के लक्षण दिखने लगते हैं’.

ट्रायल के नतीजों से संकेत मिलता है कि वैक्सीन से गंभीर मलेरिया की घटनाओं में 30 प्रतिशत की कमी हो सकती है, जब इसे ऐसे इलाक़ों में शुरू किया जाए, जहां चिकित्सा सुविधाएं सुलभ हैं और लोग आमतौर पर, कीटनाशक छिड़की हुई मच्छरदानियां इस्तेमाल करते हैं.

भारत से कनेक्शन

इसी साल भारत बायोटेक ने, जो देशी कोविड वैक्सीन कोवैक्सीन का भी निर्माता है, जीएसके और पाथ के साथ एक क़रार किया, जिसके तहत वो आरटीएसएस के लिए एंटिजेन तैयार करेगी, जो व्यापक इस्तेमाल की सिफारिश के बाद, जीएसके की हर वर्ष 1.5 करोड़ वैक्सीन डोज़ उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता का हिस्सा होगा.

भारत की मलेरिया समस्या सिर्फ एक ‘छोटी सी झलक’

भारत सदियों से मलेरिया से जूझता आ रहा है- ब्रिटिश राज में यहां आने वाले ईस्ट इंडिया कंपनी/ब्रिटिश सरकार के अधिकारियों के लिए, ये उनका सबसे बड़ा डर हुआ करता था.

2017 में, विश्व मलेरिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि भारत में मलेरिया के सिर्फ 8 प्रतिशत मामलों का पता चल पाता है.

लेकिन, विश्व मलेरिया रिपोर्ट (डब्ल्यूएमआर) 2020 में कहा गया, कि ज़्यादा मलेरिया वाले देशों में सिर्फ भारत ऐसा है, जहां 2018 के मुकाबले 2019 में 17.6 प्रतिशत की कमी देखी गई है

2017 की अपेक्षा 2018 में वार्षिक परजीवी घटनाओं में 27.6 प्रतिशत की कमी आई, जबकि 2018 के मुकाबले 2019 में ये कमी 18.4 प्रतिशत रही. 2012 के बाद से भारत की एपीआई एक से कम बनी रही है.

रिपोर्ट पर पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) के एक बयान में कहा गया, ‘भारत में क्षेत्रवार मामलों में भी सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई है, जो लगभग 2 करोड़ से घटकर, 60 लाख के क़रीब रह गई है. 2000 से 2019 के बीच, मलेरिया मामलों में गिरावट का प्रतिशत 71.8 रहा, जबकि मौतों में गिरावट 73.9 प्रतिशत रही’.

पीआईबी विज्ञप्ति में आगे कहा गया, ‘भारत में मलेरिया रोगों की संख्या और मलेरिया मौतों में, 2000 (20,31,790 मामले, 932 मौतें) से 2019 (3,38,494 मामले, 77 मौतें) के बीच, क्रमश: 83.34% और 92% की गिरावट आई. जिसके चलते सहस्त्राब्दि विकास लक्ष्यों (2000 से 2019 के बीच मामलों में 50-75% की कमी) का उद्देश्य 6 हासिल कर लिया गया’.

source the print 

Comments

Popular posts from this blog

दंडकारण्य का पठार

दंडकारण्य का पठार दंडकारण्य का पठार  यह छत्तीसगढ़ के दक्षिण दिशा में है। यह छत्तीसगढ़ का सांस्कृतिक दृष्टि से सबसे अधिक समृद्ध प्रदेश है। इस क्षेत्र का क्षेत्रफ़ल 39060 वर्ग किलोमीटर है। यह छत्तीसगढ़ के कुल क्षेत्रफल का 28.91 प्रतिशत है। इस पठार  का विस्तार कांकेर ,कोंडागांव ,बस्तर ,बीजापुर ,नारायणपुर ,सुकमा जिला  तथा मोहला-मानपुर तहसील तक है।  इसका निर्माण धारवाड़ चट्टानों से हुआ है।  बीजापुर तथा सुकमा जिले में बस्तर के मैदान का विस्तार है। यहाँ की सबसे ऊँची चोटी नंदी राज (1210 मीटर ) है जो की बैलाडीला में स्थित है।   अपवाह तंत्र  यह गोदावरी अपवाह तंत्र का हिस्सा है। इसकी सबसे प्रमुख नदी इंद्रावती नदी है। इसकी लम्बाई 286 किलोमीटर है। इसका उद्गम मुंगेर पर्वत से होता है। यह भद्राचलम के समीप गोदावरी नदी में मिल जाती है। इसकी प्रमुख सहायक नदी नारंगी ,शंखनी -डंकिनी ,मुनगाबहार ,कांगेर आदि है।  वनस्पति  यहाँ उष्णकटिबंधीय आद्र पर्णपाती वन पाए जाते है। इस क्षेत्र में साल वृक्षों की बहुलता है इसलिए इसे साल वनो का द्वीप कहा जाता है। यहाँ उच्च स्तर के सैगोन वृक्ष पाए जाते है.कुरसेल घाटी(नारायणपुर ) मे

INDIAN PHILOSOPHY IN HINDI

भारतीय दर्शन  (INDIAN PHILOSOPHY)  भा रतीय दर्शन(INDIAN PHILOSOPHY)  दुनिया के अत्यंत प्राचीन दर्शनो में से एक है.इस दर्शन की उत्त्पति के पीछे उस स्तर को प्राप्त करने की आस है  जिस स्तर पर व्यक्ति दुखो से मुक्त होकर अनंत आंनद की प्राप्ति करता है.इस दर्शन का मुख्य उद्देश्य जीवन से दुखो को समाप्त कर मोक्ष की प्राप्ति करना है. इस लेख में निम्न बिन्दुओ पर चर्चा करेंगे - भारतीय दर्शन की उत्पत्ति  भारतीय दर्शन की विशेषताएं  भारतीय दर्शन के प्रकार  भारतीय दर्शन क्या निराशावादी है? निष्कर्ष  भारतीय दर्शन की उत्पत्ति (ORIGIN OF INDIAN PHILOSOPHY) भारतीय दर्शन  की उत्पत्ति वेदो से हुई है.इन वेदो की संख्या 4 है.ऋग्वेद ,यजुर्वेद ,सामवेद तथा अथर्ववेद। वेद को ईश्वर की वाणी कहा जाता है। इसलिए वेद को परम सत्य मानकर आस्तिक दर्शन ने प्रमाण के रूप में स्वीकार किया है अर्थात वेदो की बातो को ही इन दर्शनों के द्वारा सत्य माना जाता है.प्रत्येक वेद के तीन अंग है मंत्र ,ब्राम्हण तथा उपनिषद। संहिंता मंत्रो के संकलन को कहा जाता है। ब्राम्हण में कमर्काण्ड की समीक्षा की गयी है.उपनिषद

छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य

छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य इतिहास से प्राप्त साक्ष्यों से यह ज्ञात होता है कि मानव जीवन में नृत्य का महत्व आदिकाल से है, जो मात्र मनोरंजन  का साधन ना होकर अंतरिम उल्लास का प्रतीक है । भारत सम्पूर्ण विश्व में अपनी विशिष्ट संस्कृति हेतु विख्यात है। छत्तीसगढ़ भारत का अभिन्न अंग होने के साथ ही कलाओ का घर है जिसे विभिन्न कला प्रेमियों ने व्यापक रूप देकर इस धरा को विशिष्ट कलाओं से समृद्ध कर दिया है। इन लोक कलाओ में लोकनृत्य जनमानस के अंतरंग में उत्पन्न होने वाले उल्लास का सूचक है । जब मनुष्य को सुख की प्राप्ति होती है तो उसका अंतर्मन  उस उल्लास से तरंगित  हो उठता है ,और फिर यही उल्लास मानव के विभिन्न अंगों द्वारा संचालित होकर  नृत्य का रूप धारण करता है। किसी क्षेत्र विशेष का लोकनृत्य केवल हर्षोउल्लास  का परिचायक न होकर उस क्षेत्र के परम्परा  व संस्कृति का क्रियात्मक चित्रण होता है, जो स्व्यमेव  एक विशिष्ट परिचय समाहित किए होता  है। छत्तीसगढ़ में नृत्य की विभिन्न विधाएं है जो विभिन्न अवसरों पर किए जाते है। यहां हम निम्न नृत्य विधाओं पर चर्चा करेंगे :-  1. पंथी नृत्य 2. चंदैनी न