Skip to main content

रिलायंस ने मुंबई से की 7-Eleven के पहले स्टोर की शुरुआत

 

रिलायंस ने मुंबई से की 7-Eleven के पहले स्टोर की शुरुआत

दिग्गज अमेरिकी कंपनी 7-Eleven आज भारत में अपना पहला स्टोर खोलने जा रही है। 7-Eleven भारत में अपने कदम रिलायंस रिटेल वेंचर्स के साथ मिलकर रख रही है।

रिलायंस रिटेल वेंचर्स ने इसके लिए 7-Eleven Inc (SEI) से मास्टर फ्रेंचाइजी एग्रीमेंट किया है। रिलायंस ने बताया कि पहला 7-Eleven स्टोर मुंबई के अंधेरी में शनिवार 9 अक्टूबर 2021 को खुला। इसके बाद वह पास-पड़ोस के इलाकों और ग्रेटर मुंबई के कॉमर्शियल एरिया में तेजी से स्टोर्स खोलेगी।

7-Eleven क्या है?
7-Eleven कन्वीनियंस स्टोर्स की मल्टीनेशनल चेन है। कन्वीनियंस स्टोर यानी रोजमर्रा की जरूरत की चीजें मिलने वाला स्टोर। यहां आपको कॉफी, ग्रॉसरी, स्नैक फूड, सॉफ्ट ड्रिंक जैसे कई आइटम मिलते हैं। यानी फिलहाल किसी भी रिटेल स्टोर की तरह ही ये भी होगा। कंपनी के 18 देशों में 70 हजार से भी ज्यादा स्टोर हैं।

7-Eleven में किस तरह के प्रोडक्ट मिलते हैं?

  • 7-Eleven के स्टोर्स में अलग-अलग देशों में अलग-अलग सामान मिलता है। अमेरिका के स्टोर्स में कॉफी, सैंडविच, फ्रूट्स, सलाद, बेकरी आइटम, रेडी-टु-ईट आइटम, डेयरी प्रोडक्ट और एनर्जी ड्रिंक मिलते हैं। अमेरिका में इन स्टोर्स पर शराब भी मिलती है।
  • जापान में 7-Eleven के सबसे ज्यादा स्टोर हैं। इन स्टोर्स पर सूशी से लेकर सूप डंपलिंग्स तक मिलते हैं।
  • इंडोनेशिया में यंग लोगों के बीच 7-Eleven काफी पॉपुलर है। यहां के स्टोर्स में यंग लोगों के लिए फ्री वाईफाई, ओपन स्पेस और म्यूजिकल परफॉर्मेंस होती हैं।
  • इसी तरह कई देशों में 7-Eleven स्टोर्स पर इलेक्ट्रॉनिक आयटम्स भी मिलते हैं। यानी 7-Eleven ने अपने स्टोर्स को देशों के कल्चर के हिसाब से मॉडिफाई किया है।
  • 7-Eleven की खासियत क्या है?

    फ्रेश फूड प्रोडक्ट 7-Eleven की खासियत है। साथ ही कंपनी ने कई ऐसे ब्रांड्स के साथ टाइअप कर रखा है, जिनके प्रोडक्ट केवल 7-Eleven के स्टोर में ही मिलते हैं। अफॉर्डेबल और सस्ते फूड प्रोडक्ट के लिए कंपनी जानी जाती है।

    डील से दोनों कंपनियों को क्या फायदा?

    • रिलायंस पहले से भारतीय मार्केट में बड़ी रिटेल कंपनी है। रिलायंस 7 Eleven के बिजनेस मॉडल को भारतीय मार्केट के हिसाब से एडजस्ट करने में मदद करेगी।
    • 7 Eleven काफी समय से भारतीय मार्केट में एंट्री करने की कोशिश कर रही है। रिलायंस जैसा पार्टनर मिलना कंपनी के लिए फायदेमंद सौदा साबित होगा।
    • रिलायंस अमेजन और बाकी रिटेल कंपनियों को टक्कर देने के लिए जियोमार्ट लॉन्च कर चुकी है। अमेजन के साथ फ्यूचर रिटेल को लेकर उसका विवाद भी चल रहा है। इस फैसले से भारतीय रिटेल मार्केट में रिलायंस को बढ़त मिलेगी।

    साथ ही नए स्टोर खुलने से रोजगार मिलेगा। कंपनी के एशिया, यूरोप और नॉर्थ अमेरिका में 45 हजार से ज्यादा कर्मचारी हैं। रिलायंस ने अपने स्टेटमेंट में कहा है कि आने वाले दिनों में 7 Eleven की तेजी से विस्तार की योजना है। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा।

  • फिलहाल रिटेल मार्केट में रिलायंस का कितना शेयर?
    31 मार्च 2021 तक देशभर में रिलायंस रिटेल के 12 हजार 711 स्टोर्स हैं। ये स्टोर्स 7 हजार से ज्यादा जगहों पर हैं। देश के ऑर्गेनाइज्ड रिटेल मार्केट में रिलायंस का 41 फीसदी हिस्सा है। रिलायंस के बाद अमेजन, फ्लिपकार्ट, डी-मार्ट और फ्यूचर ग्रुप भारतीय रिटेल मार्केट के बड़े नाम हैं।

  • source dainik bhaskar

Comments

Popular posts from this blog

दंडकारण्य का पठार

दंडकारण्य का पठार दंडकारण्य का पठार  यह छत्तीसगढ़ के दक्षिण दिशा में है। यह छत्तीसगढ़ का सांस्कृतिक दृष्टि से सबसे अधिक समृद्ध प्रदेश है। इस क्षेत्र का क्षेत्रफ़ल 39060 वर्ग किलोमीटर है। यह छत्तीसगढ़ के कुल क्षेत्रफल का 28.91 प्रतिशत है। इस पठार  का विस्तार कांकेर ,कोंडागांव ,बस्तर ,बीजापुर ,नारायणपुर ,सुकमा जिला  तथा मोहला-मानपुर तहसील तक है।  इसका निर्माण धारवाड़ चट्टानों से हुआ है।  बीजापुर तथा सुकमा जिले में बस्तर के मैदान का विस्तार है। यहाँ की सबसे ऊँची चोटी नंदी राज (1210 मीटर ) है जो की बैलाडीला में स्थित है।   अपवाह तंत्र  यह गोदावरी अपवाह तंत्र का हिस्सा है। इसकी सबसे प्रमुख नदी इंद्रावती नदी है। इसकी लम्बाई 286 किलोमीटर है। इसका उद्गम मुंगेर पर्वत से होता है। यह भद्राचलम के समीप गोदावरी नदी में मिल जाती है। इसकी प्रमुख सहायक नदी नारंगी ,शंखनी -डंकिनी ,मुनगाबहार ,कांगेर आदि है।  वनस्पति  यहाँ उष्णकटिबंधीय आद्र पर्णपाती वन पाए जाते है। इस क्षेत्र में साल वृक्षों की बहुलता है इसलिए इसे साल वनो का द्वीप कहा जाता है। यहाँ उच्च स्तर के सैगोन वृक्ष पाए जाते है.कुरसेल घाटी(नारायणपुर ) मे

INDIAN PHILOSOPHY IN HINDI

भारतीय दर्शन  (INDIAN PHILOSOPHY)  भा रतीय दर्शन(INDIAN PHILOSOPHY)  दुनिया के अत्यंत प्राचीन दर्शनो में से एक है.इस दर्शन की उत्त्पति के पीछे उस स्तर को प्राप्त करने की आस है  जिस स्तर पर व्यक्ति दुखो से मुक्त होकर अनंत आंनद की प्राप्ति करता है.इस दर्शन का मुख्य उद्देश्य जीवन से दुखो को समाप्त कर मोक्ष की प्राप्ति करना है. इस लेख में निम्न बिन्दुओ पर चर्चा करेंगे - भारतीय दर्शन की उत्पत्ति  भारतीय दर्शन की विशेषताएं  भारतीय दर्शन के प्रकार  भारतीय दर्शन क्या निराशावादी है? निष्कर्ष  भारतीय दर्शन की उत्पत्ति (ORIGIN OF INDIAN PHILOSOPHY) भारतीय दर्शन  की उत्पत्ति वेदो से हुई है.इन वेदो की संख्या 4 है.ऋग्वेद ,यजुर्वेद ,सामवेद तथा अथर्ववेद। वेद को ईश्वर की वाणी कहा जाता है। इसलिए वेद को परम सत्य मानकर आस्तिक दर्शन ने प्रमाण के रूप में स्वीकार किया है अर्थात वेदो की बातो को ही इन दर्शनों के द्वारा सत्य माना जाता है.प्रत्येक वेद के तीन अंग है मंत्र ,ब्राम्हण तथा उपनिषद। संहिंता मंत्रो के संकलन को कहा जाता है। ब्राम्हण में कमर्काण्ड की समीक्षा की गयी है.उपनिषद

छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य

छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य इतिहास से प्राप्त साक्ष्यों से यह ज्ञात होता है कि मानव जीवन में नृत्य का महत्व आदिकाल से है, जो मात्र मनोरंजन  का साधन ना होकर अंतरिम उल्लास का प्रतीक है । भारत सम्पूर्ण विश्व में अपनी विशिष्ट संस्कृति हेतु विख्यात है। छत्तीसगढ़ भारत का अभिन्न अंग होने के साथ ही कलाओ का घर है जिसे विभिन्न कला प्रेमियों ने व्यापक रूप देकर इस धरा को विशिष्ट कलाओं से समृद्ध कर दिया है। इन लोक कलाओ में लोकनृत्य जनमानस के अंतरंग में उत्पन्न होने वाले उल्लास का सूचक है । जब मनुष्य को सुख की प्राप्ति होती है तो उसका अंतर्मन  उस उल्लास से तरंगित  हो उठता है ,और फिर यही उल्लास मानव के विभिन्न अंगों द्वारा संचालित होकर  नृत्य का रूप धारण करता है। किसी क्षेत्र विशेष का लोकनृत्य केवल हर्षोउल्लास  का परिचायक न होकर उस क्षेत्र के परम्परा  व संस्कृति का क्रियात्मक चित्रण होता है, जो स्व्यमेव  एक विशिष्ट परिचय समाहित किए होता  है। छत्तीसगढ़ में नृत्य की विभिन्न विधाएं है जो विभिन्न अवसरों पर किए जाते है। यहां हम निम्न नृत्य विधाओं पर चर्चा करेंगे :-  1. पंथी नृत्य 2. चंदैनी न