Skip to main content

कोरोना का ‘दीर्घायु’ पर असर

 कोरोना का ‘दीर्घायु’ पर असर



कोरोना की वजह से दुनियाभर में औसत आयु कम हो गई है। यह दावा ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स ने साल 2020 की मौतों के आंकड़ों के आधार पर किया है। इंटरनेशनल जर्नल ऑफ एपिडेमियोलॉजी में पब्लिश हुई स्टडी कहती है कि यह सेकेंड वर्ल्ड वॉर के बाद किसी एक साल में इंसानों की लाइफ एक्सपेक्टेंसी यानी जीवन प्रत्याशा में आई सबसे बड़ी गिरावट है।

वर्ल्डोमीटर (worldometers.com) के मुताबिक दुनियाभर में 29 सितंबर तक 47 लाख लोगों की मौत कोविड-19 की वजह से हुई है। इसमें भी अमेरिका में सबसे अधिक 7.11 लाख मौतें हुई हैं। उसके बाद ब्राजील (5.95 लाख) और भारत (4.47 लाख) का नंबर आता है।

क्या कहती है ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की स्टडी?

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स ने उन 29 देशों का एनालिसिस किया, जिन्होंने 2020 में हुई मौतों के आंकड़े पब्लिश किए हैं। इनमें यूरोप के ज्यादातर देशों के साथ-साथ अमेरिका और चिली भी शामिल हैं। इस स्टडी में इन देशों में अलग-अलग एज ग्रुप्स में जीवन प्रत्याशा की दर को कैल्कुलेट किया गया है।

स्टडी में 2015-2020 के बीच मृत्यु दर के ट्रेंड के आधार पर 29 देशों में लिंग और उम्र के आधार पर जीवन प्रत्याशा का अनुमान लगाया गया है। जन्म के समय और 60 वर्ष की उम्र पर यह देखा गया कि व्यक्ति का औसत जीवन कितना लंबा रह सकता है। 2020 के आंकड़ों की तुलना 2015 और 2019 के बीच के ट्रेंड्स से की गई। इससे यह पता चला कि कोविड-19 की वजह से किस देश में नागरिकों की औसत उम्र घटी है या बढ़ी है।

स्टडी के नतीजे क्या कहते हैं?

रिसर्चर्स की टीम ने पाया कि 29 में से 27 देशों में 2020 में जीवन प्रत्याशा की दर घट गई। 2015 की तुलना में 2020 में 15 देशों में महिलाओं और 10 देशों में पुरुषों के जन्म के समय की जीवन प्रत्याशा घट गई है। रिसर्चर्स ने 2015 से तुलना की क्योंकि उस समय फ्लू सीजन में भी हजारों लोगों की जान गई थी।

स्टडी के सह-प्रमुख लेखक डॉ. जोस मैनुअल अबुर्तो ने कहा कि स्पेन, इंग्लैंड और वेल्स, इटली, बेल्जियम समेत अन्य पश्चिमी यूरोपीय देशों में जीवन प्रत्याशा में किसी एक साल में इस तरह की गिरावट सिर्फ दूसरे विश्वयुद्ध के समय हुई थी।

वह कहते हैं कि 22 देशों में आधे साल में जीवन प्रत्याशा में कमी देखी गई है। 8 देशों में महिलाओं और 11 देशों में पुरुषों की जीवन प्रत्याशा में गिरावट आई है। यह महत्वपूर्ण है क्योंकि इन देशों में एक साल जीवन प्रत्याशा बढ़ाने में 5.6 साल लग गए थे और कोविड-19 ने उन्हें करीब-करीब 10-15 साल पीछे धकेल दिया है।

लैंगिक आधार पर जीवन प्रत्याशा के आंकड़े क्या कहते हैं?

सभी 29 देशों में महिलाओं के मुकाबले पुरुषों की जीवन प्रत्याशा दर काफी हद तक प्रभावित हुई है। अमेरिकी पुरुषों में सबसे अधिक गिरावट दर्ज हुई है, जिनकी जीवन प्रत्याशा 2019 के स्तर के मुकाबले 2020 में 2.2 साल कम हो गई है। इसके बाद लिथुआनिया का नंबर है, जहां पुरुषों की जीवन प्रत्याशा 1.7 साल कम हुई है।

रिसर्च के सह-प्रमुख लेखक डॉ. रिद्धी कश्यप का कहना है कि अमेरिका में जीवन प्रत्याशा की दर सबसे अधिक घटी है, इसकी एक बड़ी वजह यह है कि वहां 2020 में वर्किंग एज में मौतें अधिक हुई हैं, इससे अंडर-60 ग्रुप में जीवन प्रत्याशा घटी है। वहीं, यूरोप के ज्यादातर देशों में 60+ एज ग्रुप में मौतें ज्यादा हुईं, जिससे जीवन प्रत्याशा घटी, पर सीमित रही।

डॉ. कश्यप के मुताबिक कई देशों में कोविड-19 से हुई मौतों को गिनने में कई मुद्दे सामने आए हैं। कई देशों में टेस्टिंग नहीं हुई। कोविड-19 मौतों और अन्य को बांटने में भी कमियां थीं। हमारे रिजल्ट बताते हैं कि कोविड-19 ने कई देशों को बड़े झटके दिए हैं।

क्या भारत में जीवन प्रत्याशा पर इसका असर हुआ है?

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की रिसर्च में भारत को शामिल नहीं किया गया था। इसकी वजह यह है कि भारत ने अब तक 2020 के आंकड़े पब्लिश नहीं किए हैं। इसके बाद भी हमारे यहां कोविड-19 मौतों को लेकर अलग-अलग आकलन है। सरकारी आंकड़े भले ही 4-4.5 लाख के आसपास हो, अंडर-रिपोर्टिंग एवं अन्य मुद्दों की वजह से ये संख्या अधिक भी हो सकती है।

वर्ल्ड हेल्थ स्टेटिस्टिक्स की जुलाई 2021 में आई रिपोर्ट कहती है कि दुनियाभर में जीवन प्रत्याशा दर बढ़ी है। पूरी दुनिया की बात करें तो जन्म के समय औसत उम्र 73.3 वर्ष हो गई है, पर 2019 के आंकड़ों के अनुसार हेल्दी लाइफ एक्सपेक्टेंसी 63.7 वर्ष है। हेल्दी लाइफ एक्सपेक्टेंसी यानी वह उम्र जब तक व्यक्ति पूरी तरह से स्वस्थ जीवन जीता है।

भारत की बात करें तो लाइफ एक्सपेक्टेंसी 70.8 वर्ष है, जबकि हेल्दी लाइफ एक्सपेक्टेंसी सिर्फ 60.3 वर्ष है। यानी दोनों ही मामलों में ग्लोबल एवरेज से हम काफी पीछे हैं। इसमें भी महत्वपूर्ण बात यह है कि लाइफ एक्सपेक्टेंसी के मामले में भारतीय महिलाएं पुरुषों से 2.7 वर्ष आगे हैं। इस रिपोर्ट में 2020 के आंकड़े शामिल नहीं थे, इस वजह से यह नहीं कहा जा सकता कि कोविड-19 का लाइफ एक्सपेक्टेंसी पर क्या असर पड़ा है।

source dainik bhaskar

Comments

Popular posts from this blog

दंडकारण्य का पठार

दंडकारण्य का पठार दंडकारण्य का पठार  यह छत्तीसगढ़ के दक्षिण दिशा में है। यह छत्तीसगढ़ का सांस्कृतिक दृष्टि से सबसे अधिक समृद्ध प्रदेश है। इस क्षेत्र का क्षेत्रफ़ल 39060 वर्ग किलोमीटर है। यह छत्तीसगढ़ के कुल क्षेत्रफल का 28.91 प्रतिशत है। इस पठार  का विस्तार कांकेर ,कोंडागांव ,बस्तर ,बीजापुर ,नारायणपुर ,सुकमा जिला  तथा मोहला-मानपुर तहसील तक है।  इसका निर्माण धारवाड़ चट्टानों से हुआ है।  बीजापुर तथा सुकमा जिले में बस्तर के मैदान का विस्तार है। यहाँ की सबसे ऊँची चोटी नंदी राज (1210 मीटर ) है जो की बैलाडीला में स्थित है।   अपवाह तंत्र  यह गोदावरी अपवाह तंत्र का हिस्सा है। इसकी सबसे प्रमुख नदी इंद्रावती नदी है। इसकी लम्बाई 286 किलोमीटर है। इसका उद्गम मुंगेर पर्वत से होता है। यह भद्राचलम के समीप गोदावरी नदी में मिल जाती है। इसकी प्रमुख सहायक नदी नारंगी ,शंखनी -डंकिनी ,मुनगाबहार ,कांगेर आदि है।  वनस्पति  यहाँ उष्णकटिबंधीय आद्र पर्णपाती वन पाए जाते है। इस क्षेत्र में साल वृक्षों की बहुलता है इसलिए इसे साल वनो का द्वीप कहा जाता है। यहाँ उच्च स्तर के सैगोन वृक्ष पाए जाते है.कुरसेल घाटी(नारायणपुर ) मे

INDIAN PHILOSOPHY IN HINDI

भारतीय दर्शन  (INDIAN PHILOSOPHY)  भा रतीय दर्शन(INDIAN PHILOSOPHY)  दुनिया के अत्यंत प्राचीन दर्शनो में से एक है.इस दर्शन की उत्त्पति के पीछे उस स्तर को प्राप्त करने की आस है  जिस स्तर पर व्यक्ति दुखो से मुक्त होकर अनंत आंनद की प्राप्ति करता है.इस दर्शन का मुख्य उद्देश्य जीवन से दुखो को समाप्त कर मोक्ष की प्राप्ति करना है. इस लेख में निम्न बिन्दुओ पर चर्चा करेंगे - भारतीय दर्शन की उत्पत्ति  भारतीय दर्शन की विशेषताएं  भारतीय दर्शन के प्रकार  भारतीय दर्शन क्या निराशावादी है? निष्कर्ष  भारतीय दर्शन की उत्पत्ति (ORIGIN OF INDIAN PHILOSOPHY) भारतीय दर्शन  की उत्पत्ति वेदो से हुई है.इन वेदो की संख्या 4 है.ऋग्वेद ,यजुर्वेद ,सामवेद तथा अथर्ववेद। वेद को ईश्वर की वाणी कहा जाता है। इसलिए वेद को परम सत्य मानकर आस्तिक दर्शन ने प्रमाण के रूप में स्वीकार किया है अर्थात वेदो की बातो को ही इन दर्शनों के द्वारा सत्य माना जाता है.प्रत्येक वेद के तीन अंग है मंत्र ,ब्राम्हण तथा उपनिषद। संहिंता मंत्रो के संकलन को कहा जाता है। ब्राम्हण में कमर्काण्ड की समीक्षा की गयी है.उपनिषद

छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य

छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य इतिहास से प्राप्त साक्ष्यों से यह ज्ञात होता है कि मानव जीवन में नृत्य का महत्व आदिकाल से है, जो मात्र मनोरंजन  का साधन ना होकर अंतरिम उल्लास का प्रतीक है । भारत सम्पूर्ण विश्व में अपनी विशिष्ट संस्कृति हेतु विख्यात है। छत्तीसगढ़ भारत का अभिन्न अंग होने के साथ ही कलाओ का घर है जिसे विभिन्न कला प्रेमियों ने व्यापक रूप देकर इस धरा को विशिष्ट कलाओं से समृद्ध कर दिया है। इन लोक कलाओ में लोकनृत्य जनमानस के अंतरंग में उत्पन्न होने वाले उल्लास का सूचक है । जब मनुष्य को सुख की प्राप्ति होती है तो उसका अंतर्मन  उस उल्लास से तरंगित  हो उठता है ,और फिर यही उल्लास मानव के विभिन्न अंगों द्वारा संचालित होकर  नृत्य का रूप धारण करता है। किसी क्षेत्र विशेष का लोकनृत्य केवल हर्षोउल्लास  का परिचायक न होकर उस क्षेत्र के परम्परा  व संस्कृति का क्रियात्मक चित्रण होता है, जो स्व्यमेव  एक विशिष्ट परिचय समाहित किए होता  है। छत्तीसगढ़ में नृत्य की विभिन्न विधाएं है जो विभिन्न अवसरों पर किए जाते है। यहां हम निम्न नृत्य विधाओं पर चर्चा करेंगे :-  1. पंथी नृत्य 2. चंदैनी न