Skip to main content

महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा

 

महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा 



आजादी के दिन(15 अगस्त 2020 ) उन्होंने ऐलान किया कि वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह रहे हैं.

  1. उल्लेखनीय है की उन्होंने  332 इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी की है । इससे ज्यादा मैचों में कोई खिलाड़ी बतौर कप्तान नहीं खेला। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग और न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफ़न फ्लेमिंग ने भी तीन सौ से अधिक मैचों में कप्तानी की। लेकिन दोनों धोनी से पीछे हैं। पोटिंग ने 324 तो फ्लेमिंग ने 303 मैच बतौर कप्तान खेले।

  2. बतौर विकेटकीपर 195 स्टंपिंग। उनके अलावा कोई 150 भी नहीं पहुंचा। 359 छक्के भी मारे माही ने। विकेटकीपर बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा। अभी जो खिलाड़ी सक्रिय हैं। उनमें सबसे ज्यादा स्टंपिंग मुशफिकुर रहीम ने की है। रहीम अब तक 88 स्टंपिंग कर चुके हैं यानी धोनी के मुकाबले आधी भी नहीं।

  3. धोनी ने भारतीय टीम को अपनी कप्तानी में 332 में से 178 (वनडे, टेस्ट और टी-20) मैच जिताए हैं। यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय कप्तान हैं। धोनी ने 200 वनडे में से 110 और 60 टेस्ट में से 27 में जीते हैं। उनके नाम 72 टी-20 में 41 जीत दर्ज है। दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया अब तक 117 मैच जीत चुकी है।

  4. धोनी ने अपनी कप्तानी में भारत को आईसीसी की तीनों ट्रॉफी 2007 टी-20 और 2011 वनडे वर्ल्ड कप के अलावा चैम्पियंस ट्रॉफी भी जिताई है। ऐसा करने वाले वे दुनिया के इकलौते कप्तान हैं।

  5. वे अकेले इंडियन कैप्टन हैं, जिन्होंने टीम को पहली बार टेस्ट में नंबर-1 बनाया था। बेस्ट फिनिशर धोनी ने सिक्स के साथ सबसे ज्यादा 9 वनडे मैचों को फिनिश किया है। ऐसा करने वाले वे अकेले खिलाड़ी हैं।

  6. धोनी सबसे ज्यादा 9 बार आईपीएल फाइनल खेलने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में सबसे ज्यादा 174 आईपीएल मैच खेले हैं। इसके अलावा आईपीएल में बतौर कैप्टन सबसे ज्यादा 104 मैच जीते भी हैं। तीनों रिकॉर्ड अब भी कायम हैं। 

  7. धोनी ने बतौर कप्तान सबसे ज्यादा 211 सिक्स लगाए हैं। उनके बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कैप्टन रिकी पोंटिंग का नाम है, जिन्होंने 171 बार बॉल को बाउंड्री के पार पहुंचाया है।

  8. माही 50 से ज्यादा की औसत 10 हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 350 वनडे में 50.57 की औसत से 10,773 रन बनाए हैं। 

  9. भारतीय टीम ने धोनी की कप्तानी में 2016 में ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में 3 टी-20 की सीरीज में क्लीन स्वीप किया था। 140 साल के इतिहास में धोनी ऐसा करने वाले पहले कप्तान हैं।

स्रोत भास्कर डॉट कॉम

Comments

Popular posts from this blog

दंडकारण्य का पठार

दंडकारण्य का पठार दंडकारण्य का पठार  यह छत्तीसगढ़ के दक्षिण दिशा में है। यह छत्तीसगढ़ का सांस्कृतिक दृष्टि से सबसे अधिक समृद्ध प्रदेश है। इस क्षेत्र का क्षेत्रफ़ल 39060 वर्ग किलोमीटर है। यह छत्तीसगढ़ के कुल क्षेत्रफल का 28.91 प्रतिशत है। इस पठार  का विस्तार कांकेर ,कोंडागांव ,बस्तर ,बीजापुर ,नारायणपुर ,सुकमा जिला  तथा मोहला-मानपुर तहसील तक है।  इसका निर्माण धारवाड़ चट्टानों से हुआ है।  बीजापुर तथा सुकमा जिले में बस्तर के मैदान का विस्तार है। यहाँ की सबसे ऊँची चोटी नंदी राज (1210 मीटर ) है जो की बैलाडीला में स्थित है।   अपवाह तंत्र  यह गोदावरी अपवाह तंत्र का हिस्सा है। इसकी सबसे प्रमुख नदी इंद्रावती नदी है। इसकी लम्बाई 286 किलोमीटर है। इसका उद्गम मुंगेर पर्वत से होता है। यह भद्राचलम के समीप गोदावरी नदी में मिल जाती है। इसकी प्रमुख सहायक नदी नारंगी ,शंखनी -डंकिनी ,मुनगाबहार ,कांगेर आदि है।  वनस्पति  यहाँ उष्णकटिबंधीय आद्र पर्णपाती वन पाए जाते है। इस क्षेत्र में साल वृक्षों की बहुलता है इसलिए इसे साल वनो का द्वीप कहा जाता है। यहाँ उच्च स्तर के सैगोन वृक्ष पाए जाते है.कुरसेल घाटी(नारायणपुर ) मे

INDIAN PHILOSOPHY IN HINDI

भारतीय दर्शन  (INDIAN PHILOSOPHY)  भा रतीय दर्शन(INDIAN PHILOSOPHY)  दुनिया के अत्यंत प्राचीन दर्शनो में से एक है.इस दर्शन की उत्त्पति के पीछे उस स्तर को प्राप्त करने की आस है  जिस स्तर पर व्यक्ति दुखो से मुक्त होकर अनंत आंनद की प्राप्ति करता है.इस दर्शन का मुख्य उद्देश्य जीवन से दुखो को समाप्त कर मोक्ष की प्राप्ति करना है. इस लेख में निम्न बिन्दुओ पर चर्चा करेंगे - भारतीय दर्शन की उत्पत्ति  भारतीय दर्शन की विशेषताएं  भारतीय दर्शन के प्रकार  भारतीय दर्शन क्या निराशावादी है? निष्कर्ष  भारतीय दर्शन की उत्पत्ति (ORIGIN OF INDIAN PHILOSOPHY) भारतीय दर्शन  की उत्पत्ति वेदो से हुई है.इन वेदो की संख्या 4 है.ऋग्वेद ,यजुर्वेद ,सामवेद तथा अथर्ववेद। वेद को ईश्वर की वाणी कहा जाता है। इसलिए वेद को परम सत्य मानकर आस्तिक दर्शन ने प्रमाण के रूप में स्वीकार किया है अर्थात वेदो की बातो को ही इन दर्शनों के द्वारा सत्य माना जाता है.प्रत्येक वेद के तीन अंग है मंत्र ,ब्राम्हण तथा उपनिषद। संहिंता मंत्रो के संकलन को कहा जाता है। ब्राम्हण में कमर्काण्ड की समीक्षा की गयी है.उपनिषद

छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य

छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य इतिहास से प्राप्त साक्ष्यों से यह ज्ञात होता है कि मानव जीवन में नृत्य का महत्व आदिकाल से है, जो मात्र मनोरंजन  का साधन ना होकर अंतरिम उल्लास का प्रतीक है । भारत सम्पूर्ण विश्व में अपनी विशिष्ट संस्कृति हेतु विख्यात है। छत्तीसगढ़ भारत का अभिन्न अंग होने के साथ ही कलाओ का घर है जिसे विभिन्न कला प्रेमियों ने व्यापक रूप देकर इस धरा को विशिष्ट कलाओं से समृद्ध कर दिया है। इन लोक कलाओ में लोकनृत्य जनमानस के अंतरंग में उत्पन्न होने वाले उल्लास का सूचक है । जब मनुष्य को सुख की प्राप्ति होती है तो उसका अंतर्मन  उस उल्लास से तरंगित  हो उठता है ,और फिर यही उल्लास मानव के विभिन्न अंगों द्वारा संचालित होकर  नृत्य का रूप धारण करता है। किसी क्षेत्र विशेष का लोकनृत्य केवल हर्षोउल्लास  का परिचायक न होकर उस क्षेत्र के परम्परा  व संस्कृति का क्रियात्मक चित्रण होता है, जो स्व्यमेव  एक विशिष्ट परिचय समाहित किए होता  है। छत्तीसगढ़ में नृत्य की विभिन्न विधाएं है जो विभिन्न अवसरों पर किए जाते है। यहां हम निम्न नृत्य विधाओं पर चर्चा करेंगे :-  1. पंथी नृत्य 2. चंदैनी न