Skip to main content

छत्तीसगढ़ करंट अफेयर्स जून भाग - 1

1) भारतीय विदेश सेवा (IFS) के अधिकारी राहुल श्रीवास्तव रोमानिया में भारत का राजदूत नियुक्त किया है वह छत्तीसगढ़ के कौन से जिले से हैं ?
A. राजनांदगांव 
B.  रायपुर 
C.  दुर्ग 
D. बिलासपुर
Ans - A. राजनांदगांव

विशेष - भारत सरकार ने भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी राहुल श्रीवास्तव को रोमानिया में भारत का राजदूत नियुक्त किया है. राहुल छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव के रहने वाले हैं, और पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी के पोते हैं. उनके माता-पिता भी राजनांदगांव में रहते हैं.राहुल ने 1999 में विदेश सेवा में नौकरी ज्वाइन की. वे इससे पहले मास्को, कजाखिस्तान , लंदन, वेनेजुएला में भी भारतीय राजदूतावास में अपनी सेवाएं दे चुके है .
2) पक्षियों को बसेरा देने छत्तीसगढ़ के कौन से जिले में बर्ड पार्क बनाया जाएगा ?
A. राजनांदगांव 
B. बस्तर
C. कोंडागांव
D. दंतेवाड़ा
Ans - A. राजनांदगांव

विशेष – नगर निगम ने गौरव पथ पर बर्ड पार्क बनाने की दिशा में काम शुरु कर दिया है। यहां पर विभिन्न प्रजातियों के 4 सौ पौधे रोपे जाएंगे। शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गौरव पथ स्थित उर्जा पार्क के बाजू निर्माणाधीन बर्ड पार्क में पौधरोपण कार्यक्रम के माध्यम से इसकी शुरुआत की गई। कोरोना काल में सोशल डिस्टेंसिंग और संक्रमण से बचाव के उपायों के साथ आयोजित कार्यक्रम में महापौर हेमा सुदेश देशमुख सहित अतिथियों द्वारा विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया।
3) मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वालेन्टिरी सर्विस फॉर कोविड-19 रिस्पांस वेबसाइट………………. का लोकार्पण किया है?
A. कोविड-19 सहायता     
B. कोरोना वारियर्स
C. कोरोना सहायता पटल
D. कोई भी नहीं
Ans - C. कोरोना सहायता पटल
विशेष - छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस (कोविड-19) की रोकथाम एवं नियंत्रण में सामाजिक संस्थाओं की भागीदारी बढ़ाने, लोगों को जागरूक करने तथा आवश्यक सूचनाओं के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को वालेन्टिरी सर्विस फाॅर कोविड-19 रिस्पांस वेबसाइट coronahelp.cgstate.gov.in ‘कोरोना सहायता पटल’ का लोकार्पण किया।

4) देश का सबसे पुराना काष्ठ स्तंभ लेख जो बिलासपुर जिले के किरारी गांव के हीरा बांधा तालाब से प्राप्त हुआ था वह छत्तीसगढ़ के किस राजवंश से संबंधित है?
A. सातवाहन वंश 
B. मेघवंश वंश
C. मौर्यवंश
D. कुषाण वंश
Ans - A. सातवाहन वंश      विशेष - छत्तीसगढ़ के राजाओं की रियासत और सियासत से जुड़े दुर्लभ अभिलेख अब भी रायपुर के महंत घासीदास संग्रहालय में मौजूद हैं। यहां देश का सबसे पुराना काष्ठ स्तंभ लेख भी रखा गया है, जो दूसरी सदी ईसवी का है। इस अभिलेख को बिलासपुर जिले के किरारी गांव के हीराबांधा तालाब से प्राप्त किया गया है। ब्राम्ही लिपि में लिखे इस अभिलेख में शासकीय अधिकारियों के नाम और पदनाम का उल्लेख है। पुरातत्ववेत्ता बताते हैं कि यह काष्ठ स्तंभ सातवाहन शासक के हैं, जिसके अभिलेख हिंदुस्तान में एकमात्र दुर्लभ पुरावशेष हैं।

5) शिवनाथ नदी के तट पर मध्यभारत का सबसे बड़ा जैन तीर्थ नसियाजी कौन से जिले में तैयार किया जा रहा है? 
A. बालोद 
B. दुर्ग
C. रायपुर
D. बलोदा बाजार
Ans - B. दुर्ग
विशेष - . श्री दिगंबर जैन खंडेलवाल पंचायत द्वारा शिवनाथ नदी तट पर पुष्पवाटिका के करीब करीब 10 एकड़ क्षेत्रफल पर यह नसिया तीर्थ तैयार कराया जा रहा है। यहां मूल नायक के रूप में भगवान चंद्रप्रभ की बिजौरिया राजस्थान के लाल पाषाण से बनी विशाल पद्मासन प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसके साथ 11 -11 फीट की पाश्र्वनाथ और मुनि सुव्रतनाथ की प्रतिमा भी होगी। तीर्थ में स्थापना के लिए भगवान चंद्रप्रभ, भगवान पार्श्वतीर्थ और मुनि सुव्रतनाथ की प्रतिमाएं लाकर स्थापित की जा चुकी है। तीर्थ का निर्माण पूरा होने के साथ पंचकल्याणक द्वारा प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा कराई जाएगी। जैन समाज के मुताबिक नसिया तीर्थ मध्य भारत की प्रथम क्षेत्र है जहाँ भगवान मुनि सुव्रतनाथ की प्रतिमा स्थापित की गई है।

प्रतिमा की यह भी खासियता
श्री दिगंबर जैन खंडेलवाल पंचायत के संदीप लुहाडिय़ा ने बताया कि यह पद्मासन में भगवान चंद्रप्रभ की देश की सबसे बड़ी प्रतिमा है। बिना दाग वाले एक ही पत्थर को तराशकर बनाया गया है। उन्होंने बताया कि प्रतिमा निर्माण के लिए पत्थर को तराशने में ही छह माह लग गए। 25 कारीगरों ने इसे तैयार किया है।

6) छत्तीसगढ़ में राम वन गमन पर्यटन परिपथ को विकसित करने के उद्देश्य से प्रथम चरण में नव स्थलों का चयन किया गया है इन 9 स्थलों में निम्नलिखित में से कौन कौन से शामिल हैं ?
1) सीतामढ़ी हरचौका (कोरिया)
2) रामगढ़ (अंबिकापुर)
3) शिवरीनारायण (janjgir-champa)
4) तुरतुरिया (बलौदाबाजार)
5) चंदखुरी (रायपुर)
6) राजिम (गरियाबंद)
7) सिहावा सप्तऋषि आश्रम (धमतरी)
8) जगदलपुर (बस्तर)
9) रामाराम (सुकमा)

A. 1,4,5,7
B. 5,4,6,8
C. 6,1,2,7
D. उपरोक्त सभी
Ans - D. उपरोक्त सभी
      
          विशेष - मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्रीय पर्यटन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रहलाद पटेल को पत्र लिखकर उनसे छत्तीसगढ़ में राम वन गमन पर्यटन परिपथ को विकसित करने के लिए तैयार किए गए कॉन्सेप्ट प्लान को केन्द्र सरकार की स्वदेश दर्शन योजना के तहत स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया है.
छत्तीसगढ़ में राम वन गमन पर्यटन परिपथ विकसित करने के लिए छत्तीसगढ़ के पर्यटन विभाग द्वारा 09 स्थलों का चयन करते हुए 137 करोड़ 45 लाख रूपए की लागत का एक कॉन्सेप्ट प्लान तैयार किया गया है. केन्द्र सरकार की स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत पर्यटन की चयनित परियोजनाओं में पर्यटकों की सुविधा के लिए विश्वस्तरीय अधोसंरचनाएं विकसित करने का प्रावधान है.।
7) आई.ए.एन.एस.सी वोटर सर्वे के मुताबिक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जनता की संतुष्टि के पैमाने पर देश में कौन से नंबर पर हैं?
A. 1
B. 2
C. 3
D. 4
Ans - B. 2
     विशेष - धान का 25 सौ रुपए न्यूनतम समर्थन मूल्य, किसानों की कर्ज माफी, आदिवासियों की जमीन वापसी जैसे कई महत्वपूर्ण फैसलों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जनता की संतुष्टि के पैमाने पर देश में दूसरे नम्बर का मुख्यमंत्री बना दिया है। उनसे आगे सिर्फ ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक हैं। आईएएनएस- सी वोटर सर्वे के मुताबिक प्रदेश सरकार के कामकाज से 56.74 फीसदी जनता पूरी तरह तो 33.25 प्रतिशत जनता कुछ हद तक संतुष्ट है। इस तरह 81.06 प्रतिशत संतुष्टि स्तर के साथ भूपेश सरकार देश में दूसरे नम्बर पर है। उनसे थोड़ा ही आगे 82.96 प्रतिशत संतुष्टि स्तर के साथ ओडिशा सरकार नंबर 1 पर है। पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान12वें नम्बर पर हैं। सर्वे के मुताबिक देशभर में सरकारों के कामकाज से 48.95 फीसदी जनता ही पूरी तरह से संतुष्ट है, जबकि छत्तीसगढ़ में यह प्रतिशत 56.74 फीसदी है, जो अपने आप में सरकार के कामकाज की सफलता को बताता है।
8) प्रदेश में स्पंदन अभियान किसके लिए चलाया जा रहा है?
A. विद्यार्थी 
B. पुलिस 
C. मजदूर 
D. कोई नहीं
Ans - B. पुलिस

विशेष - मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के बढ़ते अवसाद के मद्देनजर चिंता जाहिर की है। सीएम ने पुलिस महानिदेशक को इस बात को लेकर अवसाद को दूर करने निर्देश भी दिये थे। मामले को लेकर छत्तीसगढ़ पुलिस ने जवानों के अवसाद को दूर करने कार्ययोजना को अंजाम दिया है। इससे मानसिक अवसाद को दूर करने में आसानी होगी।
 
           मुख्यमंत्री की चिंता और निर्देश को ध्यान में रखते हुए पुलिस महानिदेशक ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और मनोवैज्ञानिकों की उपस्थिति में  बैठक की। बैठक में योग और काउंसिलिंग को लेकर कार्ययोजना पर चर्चा हुई। बैठक में विचार विमर्श के बाद  कार्ययोजना अभियान का ‘‘स्पंदन’’ नाम दिया गया। योजना प्रदेश में तत्काल प्रभाव से लागू किए जाने का आदेश दिया गया। डीजीपी ने योजना की विस्तृत जानकारी सभी पुलिस अधीक्षकों और सेनानियों को दिये जाने को कहा।

10) छत्तीसगढ़़ भाजपा के नए अध्यक्ष बनाए गए है ?
A. विष्णुदेव साय
B. विक्रम उसेंडी
C.  रमन सिंह
D. विजय बघेल
Ans - A. विष्णुदेव साय
विशेष - बीजेपी ने मंगलवार को कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदले हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णु देव साय (vishnu deo sai) को छत्तीसगढ़ (chhatisgarh bjp president) की जिम्मेदारी दी गई है। केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने की चर्चा विधानसभा चुनाव के बाद से ही चल रही थी। साय मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में मंत्री भी रहे हैं। 2019 में वह चुनावी मैदान में नहीं उतरे थे।

11). छत्तीसगढ़ की पहली महिला गृह सचिव बनाई गई हैं?
A. निवेदिता पाल
B. किरण बंजारे 
C.  नेहा चंपावत
D. कोई नहीं
Ans - C.  नेहा चंपावत

विशेष- प्रदेश के गृह विभाग की आईपीएस नेहा चंपावत सचिव बनायी गई है। नेहा पहली महिला आईपीएस हैं जो गृह विभाग की सचिव होंगी। अभी छत्तीसगढ़ में IPS अरूणदेव गौतम गृह सचिव का जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, उनके साथ-साथ नेहा चंपावत भी गृह विभाग में जिम्मेदारी संभालेगी। दरअसल अभी अरूणदेव गौतम के पास दो बड़े विभाग की जिम्मेदारी है, ऐसे में उनका बोझ हल्का करने के लिए नेहा चंपावत को ये जिम्मेदारी दी जा रही है।
IPS नेहा चंपावत को गृह विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। नेहा चंपावत छत्तीसगढ़ की पहली महिला गृह सचिव होंगी। इस बाबत सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

12). बह्मनीडीह और बाराद्वार को नये तहसील बनाने की सूचना राजपत्र में प्रकाशित की गई है यह कौन से जिले में स्थित है?
A. जांजगीर चांपा 
B. बिलासपुर
C. कोरबा 
D.  सरगुजा
Ans - C.  नेहा चंपावत
विशेष - जिले के बम्हनीडीह और बाराद्वार में नवीन तहसील गठन की कार्रवाई शुरू हो गई है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा राजपत्र में प्रकाशित प्रारंभिक सूचना के मुताबिक नवीन तहसील बम्हनीडीह के अंतर्गत 17 पटवारी हल्कों के कुल-50 ग्राम और तहसील बाराद्वार के अंतर्गत-17 पटवारी हल्कों के कुल-39 गांव शामिल होंगे। नई तहसील गठित करने वर्तमान तहसील चांपा और सक्ती की सीमाओं में परिवर्तन कर दोनों तहसील का गठन प्रस्तावित हैं। इसके लिए 15 जून तक दावा आपत्ति मंगाया जाएगा।

13). सीजीपीएससी के नए चेयरमैन बनाए गए हैं?
A. सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी
B. टामन सिंह सोनवानी
C. तारन प्रकाश सिन्हा 
D. कोई नहीं
Ans - B. टामन सिंह सोनवानी
विशेष - मुख्यमंत्री सचिवालय के सेक्रेट्री औरडायरेक्टर एग्रीकल्चर टामन सिंह सोनवानी राज्य लोक सेवा आयोग के नए चेयरमैन बनाए गए हैं। टामन सिंह 2004 बैच के आईएएस अफसर हैं। वे नारायणपुर और कांकेर जिले के कलेक्टर रह चुके हैं। इन इलाकों में सड़क, पानी और बिजली पहुंचाने का अभियान उन्होंने चलाया। टामन 2021 में सितंबर में रिटायर होने वाले थे, लेकिन अब चेयरमैन बनने की स्थिति में उन्हें वीआरएस लेना होगा। पीएससी चेयरमैन की रिटायरमेंट एज 62 साल है। वे अभी साढ़े 58 साल के हैं। इस तरह वे करीब साढ़े तीन साल चेयरमैन रहेंगे।
नक्सल इलाके में सड़कें ऐसी नहीं होती थी कि किसी अफसर की कार जा सके। बाइक पर भी लोगों के साथ टामन सिंह लोगों से मिलने या हो रहे विकास कार्यों का जायजा लेने निकल जाया करते थे। तस्वीर नारायणपुर की है।

13).छत्तीसगढ़ में प्रसिद्ध कौशल्या माता का मंदिर कौन से जिले में स्थित है?
A. रायपुर 
B. दुर्ग
C. राजनांदगांव 
D. बिलासपुर
Ans - A. रायपुर

14 - बस्तर संभाग के अबूझमाड़ क्षेत्र में 65 साल बाद एक नई फिल्म बनाई जा रही है जिसका नाम है बस्तर सागा
15 - प्रसिद्ध कलिलेश्वर धाम शिव मंदिर जशपुर जिले में स्थित है उससे राम वन गमन परिपथ में विकास के लिए चिन्हित किया गया है ।
16 – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास से मुख्यमंत्री दर्पण वेबसाइट और मोबाइल ऐप का लोकार्पण किया है इस वेबसाइट के जरिए सीएम भूपेश बघेल जी सुराजी गांव योजना सहित अन्य फ्लैगशिप योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग कर सकेंगे।
17 - देश का चौथा जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क रायपुर में विकसित किया जाएगा ।




Comments

Popular posts from this blog

दंडकारण्य का पठार

दंडकारण्य का पठार दंडकारण्य का पठार  यह छत्तीसगढ़ के दक्षिण दिशा में है। यह छत्तीसगढ़ का सांस्कृतिक दृष्टि से सबसे अधिक समृद्ध प्रदेश है। इस क्षेत्र का क्षेत्रफ़ल 39060 वर्ग किलोमीटर है। यह छत्तीसगढ़ के कुल क्षेत्रफल का 28.91 प्रतिशत है। इस पठार  का विस्तार कांकेर ,कोंडागांव ,बस्तर ,बीजापुर ,नारायणपुर ,सुकमा जिला  तथा मोहला-मानपुर तहसील तक है।  इसका निर्माण धारवाड़ चट्टानों से हुआ है।  बीजापुर तथा सुकमा जिले में बस्तर के मैदान का विस्तार है। यहाँ की सबसे ऊँची चोटी नंदी राज (1210 मीटर ) है जो की बैलाडीला में स्थित है।   अपवाह तंत्र  यह गोदावरी अपवाह तंत्र का हिस्सा है। इसकी सबसे प्रमुख नदी इंद्रावती नदी है। इसकी लम्बाई 286 किलोमीटर है। इसका उद्गम मुंगेर पर्वत से होता है। यह भद्राचलम के समीप गोदावरी नदी में मिल जाती है। इसकी प्रमुख सहायक नदी नारंगी ,शंखनी -डंकिनी ,मुनगाबहार ,कांगेर आदि है।  वनस्पति  यहाँ उष्णकटिबंधीय आद्र पर्णपाती वन पाए जाते है। इस क्षेत्र में साल वृक्षों की बहुलता है इसलिए इसे साल वनो का द्वीप कहा जाता है। यहाँ उच्च स्तर के सैगोन वृक्ष पाए जाते है.कुरसेल घाटी(नारायणपुर ) मे

INDIAN PHILOSOPHY IN HINDI

भारतीय दर्शन  (INDIAN PHILOSOPHY)  भा रतीय दर्शन(INDIAN PHILOSOPHY)  दुनिया के अत्यंत प्राचीन दर्शनो में से एक है.इस दर्शन की उत्त्पति के पीछे उस स्तर को प्राप्त करने की आस है  जिस स्तर पर व्यक्ति दुखो से मुक्त होकर अनंत आंनद की प्राप्ति करता है.इस दर्शन का मुख्य उद्देश्य जीवन से दुखो को समाप्त कर मोक्ष की प्राप्ति करना है. इस लेख में निम्न बिन्दुओ पर चर्चा करेंगे - भारतीय दर्शन की उत्पत्ति  भारतीय दर्शन की विशेषताएं  भारतीय दर्शन के प्रकार  भारतीय दर्शन क्या निराशावादी है? निष्कर्ष  भारतीय दर्शन की उत्पत्ति (ORIGIN OF INDIAN PHILOSOPHY) भारतीय दर्शन  की उत्पत्ति वेदो से हुई है.इन वेदो की संख्या 4 है.ऋग्वेद ,यजुर्वेद ,सामवेद तथा अथर्ववेद। वेद को ईश्वर की वाणी कहा जाता है। इसलिए वेद को परम सत्य मानकर आस्तिक दर्शन ने प्रमाण के रूप में स्वीकार किया है अर्थात वेदो की बातो को ही इन दर्शनों के द्वारा सत्य माना जाता है.प्रत्येक वेद के तीन अंग है मंत्र ,ब्राम्हण तथा उपनिषद। संहिंता मंत्रो के संकलन को कहा जाता है। ब्राम्हण में कमर्काण्ड की समीक्षा की गयी है.उपनिषद

छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य

छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य इतिहास से प्राप्त साक्ष्यों से यह ज्ञात होता है कि मानव जीवन में नृत्य का महत्व आदिकाल से है, जो मात्र मनोरंजन  का साधन ना होकर अंतरिम उल्लास का प्रतीक है । भारत सम्पूर्ण विश्व में अपनी विशिष्ट संस्कृति हेतु विख्यात है। छत्तीसगढ़ भारत का अभिन्न अंग होने के साथ ही कलाओ का घर है जिसे विभिन्न कला प्रेमियों ने व्यापक रूप देकर इस धरा को विशिष्ट कलाओं से समृद्ध कर दिया है। इन लोक कलाओ में लोकनृत्य जनमानस के अंतरंग में उत्पन्न होने वाले उल्लास का सूचक है । जब मनुष्य को सुख की प्राप्ति होती है तो उसका अंतर्मन  उस उल्लास से तरंगित  हो उठता है ,और फिर यही उल्लास मानव के विभिन्न अंगों द्वारा संचालित होकर  नृत्य का रूप धारण करता है। किसी क्षेत्र विशेष का लोकनृत्य केवल हर्षोउल्लास  का परिचायक न होकर उस क्षेत्र के परम्परा  व संस्कृति का क्रियात्मक चित्रण होता है, जो स्व्यमेव  एक विशिष्ट परिचय समाहित किए होता  है। छत्तीसगढ़ में नृत्य की विभिन्न विधाएं है जो विभिन्न अवसरों पर किए जाते है। यहां हम निम्न नृत्य विधाओं पर चर्चा करेंगे :-  1. पंथी नृत्य 2. चंदैनी न